बिहार

बिहार पुलिस को संदिग्ध चीनी महिला की तलाश, मामला दलाई लामा की सुरक्षा का

गया- 29 दिसम्बर। बिहार के गया में इन दिनों बौद्ध धर्म के अनुयायियों का कालचक्र पूजा चल रहा है। इसी को लेकर बौध धर्म के सबसे बड़े गुरु दलाई लामा बोधगया पहुंचे हुए हैं। उनके बोधगया पहुंचने के साथ ही चीन की एक महिला ने भी कदम रखा है। जिला पुलिस का कहना है कि संदिग्ध महिला को हर हाल में तलाश करने का फरमान जारी किया गया है। खुफिया एजेंसियां उस संदिग्ध महिला को ढूंढ निकालने में जुटी हैं।

डीएसपी अजय कुमार का कहना है कि ऊपर से ही आदेश हैं। हमें सिर्फ तलाश करने का आदेश दिया गया है। इसके अलावा हमारे पास कोई भी अलग से जानकारी नहीं है। पुलिस द्वारा बोधगया में उसकी तलाश की जा रही है। पूर्व में करीब तीन महीने पहले एक संदिग्ध चीनी जासूस को बोधगया पुलिस ने होटल से उठाया था। उसकी जांच अब तक चल रही है।

इस बार जिस संदिग्ध चीनी महिला ने बोधगया में कदम रखा है। उसका नाम सांग जियालोन है। वीजा नंबर 901 बीएए 2 जे है। पीपी नंबर ईएच 2722976 है। महिला ने भिक्षु का रूप धारण कर रखा है। उसके सिर पर बेहद छोटे-छोटे बाल हैं और दुबली-पतली है। खास बात यह है कि यह सूचना बीते कुछेक दिन पहले ही पुलिस मुख्यालय से निकल कर जिले के वरीय अधिकारियों से होते हुए बोधगया पहुंची है। अब यहां पुलिस उसकी तलाश में जी जान से अंदरखाने जुटी है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button