बिहार

बिहार के विकास और उन्नति के लिए है सामाधान यात्रा: CM नीतीश

भागलपुर- 11 फरवरी। सामाधान यात्रा को लेकर शनिवार को भागलपुर पहुंचे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि समाधान यात्रा बिहार के विकास और उन्नति के लिए है। हर जिले में जाकर लोगों की परेशानियों को समझ रहा हूं और उसे दूर करने पर काम किया जा रहा है। आम लोगों को किसी भी तरह की परेशानी का तुरंत सामाधान किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि अपना बिहार स्वस्थ, सुखी और विकसित बिहार बनेगा। गंगा में पानी बढ़ जाने से यहां बाढ़ की त्रासदी लोगों को झेलनी पड़ती है। मैं इसे देखने और हल करने हर वर्ष आता हूं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भागलपुर से उनका पौराणिक संबंध है। भागलपुर से मेरा काफी लगाव भी रहा है। क्योंकि जब मैं जेपी आंदोलन में जेल गया था तो मैं भागलपुर जेल में ही था। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस समाधान यात्रा से जल्द बिहार सुदृढ़ होगा। इसके पूर्व मुख्यमंत्री नीतिश कुमार तकरीबन 11:20 बजे भागलपुर पहुंचे। उसके बाद मुख्यमंत्री अपने समाधान यात्रा के तहत बिहार स्पिनिंग मिल अलीगंज पहुंचे जहां लोगों ने गर्मजोशी से उनका स्वागत फूल माला और पुष्पगुच्छ देकर किया। उसके बाद मुख्यमंत्री वृद्ध आश्रम स्थल पहुंचे।

मुख्यमंत्री ने वृद्धाश्रम स्थान, सिपेट प्रशासनिक भवन, नवनिर्मित जिला अतिथिगृह, खेल भवन और ब्रेडा द्वारा आश्रय स्थल के छत पर बने ऑन ग्रिड सोलर पावर प्लांट का विधिवत उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री जगदीशपुर प्रखंड के खीरीबांध पंचायत के तीन पुलिया गणेशपुर गांव पहुंचे। जहां मुख्यमंत्री ने गांव का भ्रमण किया। इस दौरान सीएम ने जीविका दीदियों के अलावा कई विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का अवलोकन किया।

जगदीशपुर के खीरीबांध तीनपुलिया गणेशपुर गांव के भ्रमण के बाद मुख्यमंत्री समीक्षा भवन पहुंचे। जहां सातों विधानसभा के विधायक, सांसद एवं भागलपुर के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कई बिंदुओं पर वार्ता की। कार्यक्रम के दौरान बिहार सरकार के मुख्य सचिव आमिर सुबहानी, डी जी पी आर एस भट्टी, क्षेत्र के सभी विधायक, सांसद, जिलाधिकारी, डीआईजी, वरीय पुलिस अधीक्षक, डीडीसी, एसडीओ, नगर आयुक्त, मेयर, डिप्टी मेयर के अलावा कई अधिकारी मौजूद थे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button