
ताज़ा ख़बरें
बिहार के राज्यपाल ने लोधेश्वर महादेव के दर्शन कर किया रुद्राभिषेक
बाराबंकी- 18 जनवरी। बिहार के राज्यपाल फागू चौहान ने मंगलवार को यहा पहुंचकर लोधेश्वर महादेव के दर्शन किए। उन्होंने रुद्राभिषेक कर मनोवांछित फल की कामना की।
पंडित आदित्यनाथ महाराज समेत कई ब्राह्मणों ने वेद मंत्रोच्चार के साथ भोलेनाथ का एक घंटे तक पूजन करवाया। राज्यपाल के आगमन पर एसडीएम केडी शर्मा तहसीलदार सुरेंद्र कुमार,सीओ दिनेश कुमार दुबे,थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद बाबू मिश्रा, फतेहपुर कोतवाल संजय मौर्या, मोहम्मदपुर खाला कोतवाल तथा विद्युत एसडीओ विकास सोनी समेत सभी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।



