बिहार

बिहार के भागलपुर में मिला दुनियां का दूसरा सबसे जहरीला सांप रसेल वाइपर

भागलपुर- 07 अक्टूबर। भागलपुर के मीराचक गांव में शुक्रवार सुबह तब खलबली मच गई, जब तूफानी मंडल के घर से दुनियां का दूसरा सबसे जहरीला सांप रसेल वाइपर मिला। हरे राम मंडल ने बताया कि यह सांप पिछले 10-15 दिनों से तूफानी मंडल के घर में रह रहा था। रात होने पर वह बाहर निकलता था और फिर सुबह होने से पहले घर के अंदर रखे जलावन में जाकर छिप जाता था। आज सुबह 5 बजे तूफानी मंडल की बेटी ने सांप को देखा। जिसके बाद गांव वालों ने मिलकर सांप को पकड़कर बोरे में डाला और ग्रामीणों ने वन विभाग को इसकी सूचना दी। जिसके बाद वन विभाग की टीम मीराचक गांव पहुंचकर सांप को रेस्क्यू करके अपने साथ ले गई।

गांव वालों ने बताया कि यह सांप करीब 3 फीट का था और मोटा भी था। उन लोगों ने अजगर समझ कर इसे पकड़ा था। लेकिन वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों को बताया कि यह दुनिया का दूसरा सबसे जहरीला सांप रसेल वाइपर है। यह इतना जहरीला है कि इसके दंश से इंसान 30 सेकंड के अंदर प्राण त्याग देता है। हालांकि सुखद बात ये रही कि सांप ने किसी भी ग्रामीण को नुकसान नहीं पहुंचाया।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button