क्राइम

बिहार के बेगूसराय में चिमनी व्यवसाय जदयू नेता की गोली मारकर हत्या

बेगूसराय- 19 अक्टूबर। बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों ने एक जदयू नेता-सह-ईंट चिमनी मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना आज मंसूरचक थाना क्षेत्र के गोविंदपुर पंचायत-दो के धकजरी गांव की है।

मृतक गोविंदपुर पंचायत-दो के धकजरी गांव निवासी एस.डी.जे. चिमनी मालिक राजेश कुमार झा है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया तथा इलाके में आक्रोश और दहशत का माहौल बना हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही तेघड़ा डीएसपी रविंद्र मोहन एवं थाना की पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है तथा आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

बताया जा रहा है कि राजेश कुमार झा रोज की तरह रात भी अपने चिमनी पर सोए हुए थे। इसी दौरान चिमनी पर बने कमरा के बाहर दरवाजे पर सोए हालत में ही बदमाशों ने ताबड़तोड़ चार गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। चिमनी पर रात में कुछ अन्य मजदूर भी सोते थे, लेकिन दहशत के मारे सभी फरार हो गए। बुधवार को चिमनी पर काम करने गए लोगों ने जब बिछावन पर मालिक राजेश कुमार झा का शव देखा तो परिजनों की सूचना दी गई। सूचना पाकर पहुंची मंसूरचक थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया, लेकिन आक्रोशित लोगों ने शव को उठाने दिया।

डीएसपी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के काफी समझाएं बुझाने तथा घटना में शामिल अपराधियों को जल्द गिरफ्तार करने के आश्वासन पर शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया जा सका है। फिलहाल अपने कार्यकर्ता एवं चिमनी मालिक की हत्या से जदयू कार्यकर्ताओं में जहां आक्रोश है, वहीं इलाके में भय और दहशत का माहौल बना हुआ है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button