बिहार

बिहार के नवादा में निकाय चुनाव के दौरान गोलीबारी व पत्थराव, 10 गिरफ्तार, एसडीपीओ पर पक्षपात का आरोप, थाने का घेराव

नवादा- 19 दिसम्बर। नवादा नगर थाने के बुधौल गांव में नगर निकाय चुनाव के दौरान पत्थरबाजी एवं गोलीबारी के मामले में पुलिस ने 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रत्याशी मिथिलेश मिश्रा,उनके पुत्र राजकमल मिश्रा,रंजीत चौहान आदि की गिरफ्तारी की गई है, लेकिन वार्ड नंबर 5 के प्रत्याशी रहे सूरज सिंह सानू उर्फ सूरज यादव को गिरफ्तार नहीं कर डीएसपी उपेंद्र प्रसाद पर जात पात व पक्षपात का आरोप लगाया है ।इस कारण आक्रोशित नागरिकों ने डीएसपी के पक्षपाती रवैया के विरुद्ध सोमवार को नगर थाने का घेराव कर एसपी से न्याय की मांग की है ।नगर थाना घेराव में पहुंचे बुधौली के ग्रामीणों ने कहा कि पत्थरबाजी के साथ ही यहां तक कि गोलीबारी का भी आरोप लगाया गया है ।

ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि डीएसपी उपेंद्र प्रसाद को इसकी सूचना दी गई ।लेकिन वे जात – पात से प्रभावित होकर इस घटना के मुख्य सूत्रधार के विरुद्ध कार्रवाई के बजाय निर्दोष लोगों को गिरफ्तार करा लिया ।थाना पहुंचे ग्रामीणों ने नवादा के एसपी से निष्पक्ष जांच कर इस घटना में शामिल लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है।

ग्रामीणों का आरोप है कि डीएसपी सदा जात- पात के मामले में पक्षपात करते रहें हैं।अगर उनके इस रवैया पर अंकुश नहीं लगाई गई तो स्थिति भयावह हो जाएगी । थाने का घेराव कर रहे बुधौल के ग्रामीणों ने एसपी डॉ गौरव मंगला से डीएसपी उपेंद्र प्रसाद की भूमिका की भी जांच की मांग की है ।हालांकि सदर एसडीओ उमेश कुमार भारती ने कहा है कि जो भी इस मामले में दोषी है। उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। लेकिन सच्चाई है कि पुलिस के मामले में एसडीओ क्या कर सकते हैं ।थाना घेराव कर रहे ग्रामीणों में डीएसपी के इस रवैया के विरुद्ध काफी आक्रोश देखा जा रहा है ।ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर एसपी डॉ गौरव मंगला ने निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं की तो बड़े तौर पर आंदोलन किया जाएगा ।जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button