ताज़ा ख़बरें

बिहार के कई जिलों में हवा के साथ हुई हल्की बारिश, 11 और 12 मई को आंधी-पानी की उम्मीद

पटना- 09 मई। बिहार के कई जिलों में सोमवार सुबह से मौसम ने अपना रुख बदल दिया है। कहा जा रहा है कि आज से ही चक्रवाती तूफान ‘असानी’ का असर बिहार में भी दिखने लगा है।

सुबह से ही आसमान में बादल छाये रहे, हवा चलती रही और आठ बजते-बजते हल्की बारिश हुई। बारिश के बाद हवा में नमी है, जिससे बिहारवासियों को गर्मी से और राहत मिली है। मौसम विभाग ने बिहार के 15 जिलों में हल्की बारिश और हवा के तेज चलने की संभावना जताई है। तूफान के असर के कारण बिहार के कई जिलों में बूंदाबांदी शुरू हो गई है वहीं आसमान में बादल भी छाए हुए हैं।मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल बिहार में 8 से 10 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल रही हैं। 24 घंटे के दौरान पूर्वी-पश्चिम चंपारण, सुपौल, अररिया, सीतामढ़ी, मधुबनी, किशनगंज, शिवहर में हल्की बारिश हो सकती है। तूफान भारत के तटवर्ती क्षेत्रों की तरफ 16 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। अगले 24 घंटे के दौरान तूफान की सक्रियता में तेजी आएगी। जिससे 10 मई को ओडिशा, आंध्र, पश्चिम बंगाल में तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक पटना में 10 मई तक मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है। 11 और 12 मई को हल्की बारिश, वज्रपात होने की आशंका है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि ‘असानी’ चक्रवात असर सीधे तौर पर बिहार में नहीं होगा लेकिन 11 और 12 मई को इसका असर राज्य के पूर्वी और दक्षिणी भाग में आंशिक रूप से देखने को मिलेगी। इस दिन यहां आंधी-पानी का पूर्वानुमान है। 12 मई को पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, सीतामढ़ी,सुपौल अररिया, शिवहर, मधुबनी, बांका, किशनगंज, भागलपुर,कटिहार समेत 15 जिलों में हल्की बारिश के आसार हैं। इस दौरान हवा 13 से 17 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी।

मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल बिहार में 8 से 10 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल रही हैं। 24 घंटे के दौरान पूर्वी-पश्चिम चंपारण, सुपौल, अररिया, सीतामढ़ी, मधुबनी, किशनगंज, शिवहर में हल्की बारिश हो सकती है। तूफान भारत के तटवर्ती क्षेत्रों की तरफ 16 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। अगले 24 घंटे के दौरान तूफान की सक्रियता में तेजी आएगी। जिससे 10 मई को ओडिशा, आंध्र, पश्चिम बंगाल में तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button