
बिहार के 38 स्थानों पर वाणिज्य कर विभाग का छापा, मधुबनी में सुल्तानिया ब्रदर्स के प्रतिष्ठानों से 2.90 करोड़ का माल जप्त
मधुबनी- 27 नवंबर। मधुबनी जिले के घोघरडीहा प्रखंड के खाद्य, तेल एवं चीनी के प्रमुख व्यवसायी सुल्तानिया ब्रदर्स के प्रतिष्ठानों पर वाणिज्य कर विभाग की टीम ने छापा मार तत्काल 2.90 करोड़ के माल को जप्त कर लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक राज्य कर संयुक्त आयुक्त सह प्रभारी अंचल झंझारपुर क्यामुल हक अंसारी के नेतृत्व में निरीक्षण दल का गठन किया गया।
निरीक्षण दल में राज्य कर सहायक आयुक्त पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह,संतोष कुमार चोधरी व अन्य इस टीम में शामिल थे। बताया जा रहा है निरीक्षण के दौरान लगभग 2.90 करोड़ रुपए का अलेखापित माल पाया गया। वहीं व्य्वसायी ने माल का सही लेखा प्रस्तुत नहीं किया गया। जिस कारण माल को मामले के निष्पादन तक के लिए जब्त कर लिया गया।
बताते चलें कि कुछ व्यवसायियों द्वारा मूल्यवर्धन पर कर नहीं देकर सारा जीएसटी प्ज्ब् द्वारा ही भुगतान किया जा रहा है, जिससे सरकार को जो टैक्स नगद में आना चाहिए वह नहीं आ पा रहा है। वहीं प्रभारी श्री अंसारी ने कहा राजस्व हित में ऐसी अनियमितता को नियंत्रित करने के लिए विभाग गंभीर है और लगातार दोषी व्यवसायियों को चिन्हित कर छापेमारी की कार्रवाई कर रही हैं। ज्ञात हो कि यह कार्रवाई पूरे बिहार के 38 अंचलों में एक साथ की गई। वाणिज्य कर विभाग घटते राजस्व को लेकर चिंतित है। तथा दोषी व्यापारियों को चिन्हित कर आगे भी ऐसी कार्रवाइ करेगा।



