बिहार

बिहार के 20 जिलों में बंद इंटरनेट सेवा बहाल, एतिहातन 126 ट्रेनें रद्द

पटना- 21 जून। बिहार में अग्निपथ पर उग्र प्रदर्शन के तीन दिन बाद 20 जिलों में बंद की गई इंटरनेट सेवा मंगलवार सुबह से फिर से शुरू कर दी गई है। कई जिलों में बिगड़ते हालात को देखते हुए धारा 144 लगाई गई थी। इसे अब हटा लिया गया है। रेल यातायात पर इसका अब भी असर देखने को मिल रहा है। 126 ट्रेनें आज भी कैंसिंल है।

आज पटना, राजेन्द्र नगर, दानापुर, पाटलिपुत्रा, गया, समस्तीपुर सहित बिहार के अलग-अलग स्टेशनों से खुलने वाली काफी सारी ट्रेनें कैंसिल रहेगी। इनमें कई ऐसी ट्रेनें हैं, जिनका रैक उपलब्ध नहीं।

समस्तीपुर मंडल से चलने वाली कई ट्रेनें कैंसिल हैं। डीडीयू रेल डिवीजन से चलने वाली भी कई ट्रेनों को कैंसिल किया गया है। उत्तर मध्य रेलवे से चलने वाली 10 ट्रेनों को भी कैंसिल किया गया है।लोकमान्य तिलक से भागलपुर के लिए चलने वाली 12336 और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल से पटना आने वाली 82356 सुविधा एक्सप्रेस को भी 21 जून को नहीं चलेगी। इस कारण दोनों ही ट्रेनें 22 जून को बिहार नहीं आएगी

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button