भारत

बिना भेदभाव के पीड़ितों की मदद के लिए हिमाचल सरकार का सहयोग करे केन्द्र: प्रियंका गांधी

कुल्लू-12 सितंबर। कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी बाड्रा ने कहा कि बारिश और बाढ़ से प्रदेश में भारी क्षति हुई है। प्रदेश में सरकार कांग्रेस की है, यह न सोचकर केंद्र सरकार को इस आपदा की घड़ी में प्रदेश का भरपूर सहयोग करना चाहिए। प्रदेश के लोग सरकार को बढ़चढ़ कर आर्थिक सहयोग कर रहे हैं।

कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी बाड्रा मंगलवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के बाद भुंतर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से वार्ता कर रही थीं। उनके साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सुक्खू ओर लोकसभा सांसद एवं प्रदेश अध्यक्ष रानी प्रतिभा सिंह भी थीं। यहां केंद्रीय नेता का कांग्रेस नेताओं ओर कार्यकर्ताओं ने बड़ी गर्म जोशी से स्वागत किया। इससे पहले कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र हाथीथान में प्रभावितों का दुखदर्द सांझा किया। प्रियंका ने मनाली के आसपास के कई स्थानों पर बाढ़ प्रभावितों ने प्रियंका गांधी को अपना दुखड़ा सुनाया।

पत्रकारों से बातचीत में प्रियंका ने कहा कि बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से प्रदेश में बड़ी क्षति हुई है। प्रदेश के लोग सरकार को बढ़चढ़ कर आर्थिक सहयोग कर रहे हैं। आज भी कई लोगों ने मुख्यमंत्री कोष में लाखों रुपये का सहयोग दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकार कांग्रेस की है, इस बारे में नहीं सोचना चाहिए बल्कि केंद्र सरकार को इस आपदा की घड़ी में प्रदेश का भरपूर सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कई स्थानों पर महिलाएं श्रम दान कर रही हैं, लेकिन एनएच का काम धीमी गति से चल रहा है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से इस आपदा की घड़ी में आम जनता सरकार के साथ मिलकर काम कर रही है, एक दूसरे की मदद के लिए लोग आगे आ रहे हैं, यह पूरे देश के लिए एक मिसाल है।

इस मौके पर मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि उन्होंने जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात कर प्रदेश की वास्तविक स्थिति से अवगत करवाया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की इस आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग रखी। सुक्खू के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी ने उनकी इस मांग को पूरा करने के साथ ही राज्य के पीड़ितों की हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया है। मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश का दौरा करने के लिए प्रियंका को धन्यवाद दिया।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button