
बिना टीका लगे ही बालिका के मोबाइल पर प्रथम डोज का प्रमाण-पत्र मिला
किशनगंज- 07 जनवरी। जिला में स्वास्थ्य विभाग कर्मियों के लापरवाही ऐसी कि बिना टीका लगे ही बालिका के मोबाइल पर प्रथम डोज का प्रमाण-पत्र मिला।घटना शुक्रवार कि सदर प्रखंड क्षेत्र की 17 वर्षीय नंदनी को बिना टीका लगाए ही प्रथम डोज को-वेक्सीन का मेसेज मोबाईल पर आ गयी और प्रमाण-पत्र भी निर्गत हो गयी। पीड़ित नंदनी के मुताबिक गुरुवार को वह जब रजिस्ट्रेशन करायी गयी तो रद्द हो गयी । फिर शुक्रवार सुबह आठ बजे मोबाईल से रजिस्ट्रेशन करने पर कन्फर्म हो गया और 11 बजे से एक बजे के बीच चकला टीकाकरण स्थल पर टीका लेने का समय प्राप्त हुयी। लेकिन ग्यारह बजने में दो मिनट कम ही थी कि टीका लग जाने संदेश देखकर मैं चौक गयी और उक्त संदेश से अपने अभिवावक को अवगत करायी ।फिर मेरे भैया टीकाकरण स्थल पर पड़ताल के बाद निराश होकर सिविल-सर्जन से मिला।
उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों लापरवाही पर परदा डालने के लिए कोविशील्ड प्रथम डोज लगाने की सलाह दी ।लेकिन नंदनी के भाई ने कहा रजिस्ट्रेशन कोवेक्सीन का इसीलिए को-वीशील्ड लगवाने इन्कार किया और बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सिविल सर्जन ने चूक की जांच करने का आश्वासन देकर नंदनी को कोवेक्सीन लगाने के लिए संबंधित टीकाकरण स्थल कर्मी को निर्देशित कर दिया हैं।



