
क्राइम
बादल फटने से 3 प्रवासी श्रमिकों की मौत
बड़गाम- 09 मई। बड़गाम जिले के चांदपोरा में शनिवार को बादल फटने से तीन प्रवासी श्रमिकों की मौत हो गई है। मारे गए तीनों प्रवासी श्रमिक चांदपोरा में स्थित ईंट-भट्ठे में काम करते थे।
जानकारी के अनुसार जिले के चांदपोरा इलाके में सोमवार को अचानक बादल फटने से एक ईंट भट्ठे में काम कर रहे तीन प्रवासी श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को बचाव दल के सदस्यों द्वारा बड़गाम के जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां पर उपचार के दौरान तीनों ने दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान उत्तर प्रदेश की बरेली निवासी 45 वर्षीय बूरी बेगम पत्नी मोहम्मद सलीम सलीम मंसूरी, 20 वर्षीय कैसर मंसूरी और मोहम्मद रईस के रूप में हुई है।



