ताज़ा ख़बरें

बाइडन ने चेताया, उत्तर कोरिया ने परमाणु हमला किया तो होगा किम जोंग के शासन का अंत

वाशिंगटन- 27 अप्रैल। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने उत्तर कोरिया के राष्ट्रपति किम जोंग को सीधी चेतावनी दी है। बाइडन ने कहा है कि उत्तर कोरिया ने परमाणु हमला किया तो किम जोंग के शासन का अंत हो जाएगा।

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक येओल इस समय अमेरिका की राजकीय यात्रा पर हैं। दोनों राष्ट्राध्यक्षों की वार्ता के बाद संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में बाइडन ने कहा कि अगर उत्तर कोरिया परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करता है तो इसकी प्रतिक्रिया विनाशकारी होगी। उसे अपने शासन के अंत का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि दक्षिण कोरिया का सुरक्षा कवच अमेरिका है। उत्तर कोरिया के आक्रामक मिसाइल परीक्षणों के सामने परमाणु तंत्र को मजबूत किया जा रहा है। इस तरह की कार्रवाई करने वाले किसी भी शासन का अंत होगा।

इससे पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति यून सुक येओल ने एक ऐतिहासिक और नए समझौते पर हस्ताक्षर किए। इसका उद्देश्य उत्तर कोरिया के हमले को रोकना है। समझौते के तहत 40 साल के बाद अमेरिका पहली बार दक्षिण कोरिया में परमाणु बैलिस्टिक पनडुब्बी का बेड़ा स्थापित कर सकेगा। माना जा रहा है कि यह कदम उत्तर कोरिया से मिल रही धमकियों को देखते हुए उठाया गया है। दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति ने कहा कि उनकी प्राथमिकता शांति बनाए रखना है। परमाणु हमले की स्थिति बनी तो उत्तर कोरिया को तगड़ा जवाब दिया जाएगा।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button