भारत

बांग्लादेश की विकास यात्रा में विश्वसनीय भागीदार बना रहेगा भारत : राष्ट्रपति मुर्मू

नई दिल्ली- 06 सितंबर। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। इस दौरान राष्ट्रपति ने आश्वासन दिया कि भारत बांग्लादेश की विकास यात्रा में एक विश्वसनीय भागीदार बना रहेगा।

राष्ट्रपति भवन में बांग्लादेश की प्रधानमंत्री का स्वागत करते हुए राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि हमारा साझा इतिहास, भाषा और संस्कृति हमें एक दूसरे से जोड़ती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रधानमंत्री शेख हसीना के नेतृत्व में, भारत और बांग्लादेश के बीच द्विपक्षीय संबंधों में काफी वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से दोनों देशों ने मिलकर बांग्लादेश की आजादी के 50वें वर्ष और भारत-बांग्लादेश द्विपक्षीय संबंधों की स्वर्ण जयंती मनाई है, वह वास्तव में खास है। इन ऐतिहासिक समारोहों में भाग लेने के लिए भारत के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री दोनों की यात्रा यह दर्शाती है कि भारत बांग्लादेश के साथ अपने संबंधों को कितना महत्व देता है।

राष्ट्रपति को यह जानकर प्रसन्नता हुई कि बांग्लादेश ने अपने लोगों की सामाजिक-आर्थिक समृद्धि में बड़ी सफलता हासिल की है। उन्होंने आश्वासन दिया कि भारत बांग्लादेश की विकास यात्रा में एक विश्वसनीय भागीदार बना रहेगा।

राष्ट्रपति ने कहा कि हमारे संबंध हमेशा सहयोग और आपसी विश्वास की भावना से संचालित होते रहे हैं। महामारी और वर्तमान अंतरराष्ट्रीय स्थिति की मांग है कि भारत और बांग्लादेश वैश्विक संकट से निपटने के लिए अधिक आर्थिक रूप से जुड़े रहें। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस यात्रा से दोनों देशों के बीच संबंध और परिपक्व और विकसित होंगे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button