बिहार

बहनों ने भाई के लम्बी उम्र की मांगी दुआएं

मधुबनी- 06 नवंबर। भाई-बहन के अटुट प्रेम का त्योहार भाईदूज आज पूरे जिले में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान बहनों ने अपने भाई की लंबी उम्र की कामना की। सुबह से ही इस त्यौहार को लेकर बहनों ने पान के पत्ता कुम्हर के फूल,सुपारी के इंतजाम में व्यस्त रही। तथा चावल को पीसकर पीठार बनायी। इसके बाद नहा धोकर बहना सजधज कर तैयार हुई। सजी-धजी बहनों ने अपने भाई के हाथ का पूजन की। उन्हें टीका लगाया और उनकी लंबी उम्र की कामना की। मालूम हो कि इस त्योहार को यम द्वितिया भी कहते हैं। भाई दूज का त्योहार कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितिया तिथि को मनाया जाता है। अपने भाई अंश झा का हाथ पूजन के बाद बहन जाह्रवी झा और श्रुति झा ने बताया कि यह दीपावली के पांच दिनों के महापर्व का आखिरी त्योहार है। बहने इस दिन भाईयों को तिलक करती हैं और भाई उन्हें उपहार देते हैं। इस दिन यमराज और उनकी बहन यमुना का पूजन किया जाता है। मान्यता है कि यम द्वितिया के दिन भाई-बहन को हाथ पकड़ कर यमुना नदी में स्नान करना चाहिए। ऐसा करने से भाई को दीर्ध आयु और बहन को सौभाग्य की प्राप्ति होती है।इस दिन ही नरकासुर का वध करके लौटे भगवान श्री कृष्ण का विजय तिलक उनकी बहन सुभद्रा ने किया था।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button