
बगहा:- विधायक-सांसद ने की साफ सफाई
बगहा- 18 अप्रैल। भाजपा कोटे से राज्यसभा सदस्य सतीश चंद्र दुबे और बगहा के विधायक राम सिंह ने विश्व धरोहर दिवस के अवसर पर स्वच्छ भारत अभियान के तहत सोमवार को बगहा-1 स्थित हनुमान गढ़ी मंदिर में पूजा करके साफ सफाई किया ।
पूरे विश्व में मानव सभ्यता से जुड़े ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों के संरक्षण के प्रति जागरूकता लाने के लिए संयुक्त राष्ट्र की संस्था यूनेस्को की पहल पर एक अंतर्राष्ट्रीय संधि की गई जो विश्व के सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक धरोहरों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है।इस संधि को वर्ष 1972 में लागू किया गया था।जिसमें प्रारंभ में मुख्यतः तीन श्रेणियों में धरोहर स्थलों को शामिल किया गया था।
पहले वह धरोहर स्थल जो प्राकृतिक रूप से संबद्ध हो अर्थात प्राकृतिक धरोहर स्थल, दूसरे सांस्कृतिक धरोहर स्थल और तीसरे मिश्रित धरोहर स्थल। वर्ष 1982 में इको मार्क नामक संस्था ने टयूनिशिया में अंतर्राष्ट्रीय स्मारक और स्थल दिवस का आयोजन कर सम्मेलन किया। सम्मेलन में यह बात उठी कि विश्व भर में किसी प्रकार के दिवस का आयोजन किया जाना चाहिए। यूनेस्को के महासम्मेलन में इसके अनुमोदन के पश्चात 18 अप्रैल को विश्व धरोहर दिवस के रूप में मनाने के लिए घोषणा की गई।



