
ताज़ा ख़बरें
बक्सर DM हुए कोरोना पॉजिटिव
बक्सर- 09 जनवरी। जिला मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी जितेन्द्र कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी में कोरोना के लक्षण पाए जाने के बाद उन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया है। जिलाधिकारी के ओएसडी देवेन्द्र प्रताप शाही ने बताया कि डीएम अमन समीर घर से ही जिले की मॉनीटरिंग कर रहे हैं। फिलहाल जिलाधिकारी आवास पर किसी भी आगंतुक का प्रवेश वर्जित है। जिलाधिकारी के सम्पर्क में आये लोगों का स्वास्थ्य महकमा जांच कर रहा है।



