
भारत
फ्रांस से आए नताशा व पेतरिक का वैदिक पद्धति से विवाह सम्पन्न
बीकानेर- 23 अक्टूबर। दूल्हा आया घोड़ी पर, दुल्हन आगे नाचती हुई चली। होटल भैरुविलास में फ्रांस से आए नताशा एवं पेतरिक का विवाह वैदिक पद्धति से सम्पन्न हुआ।
ट्रेवल एजेंट विष्णु स्वामी ने बताया कि इस अनोखे विवाह में होटल के संस्थापक राजा हर्षवर्धन सिंह राठौड़, रजवाड़ी कलेक्शन के ऑनर संदीप सिंह राठौड़ के साथ कई देशी-विदेशी मेहमान भी शामिल हुए। दूल्हे और दुल्हन का कॉस्ट्यूम रजवाड़ी कलेक्शन द्वारा तैयार किया गया। शादी में मेहमानों का राजस्थानी संस्कृति तथा वेशभूषा का बेजोड़ संगम देखने को मिला, विदेश से आए मेहमान इस शादी को देखकर अभिभूत हो गए।



