ताज़ा ख़बरें

फ्रांस के आर्थिक प्रतिबंध वाले बयान से भड़का रूस, दी असली युद्ध की धमकी

मास्को- 02 मार्च। रूस के पूर्व राष्ट्रपति एवं सुरक्षा परिषद के उपाध्यक्ष दिमित्री मेदवेदेव ने फ्रांस के वित्त मंत्री के कड़े शब्दों का इस्तेमाल करने पर असली युद्ध तक की धमकी दे दी है।

दिमित्री मेदवेदेव ने फ्रांस के मंत्री को जुबान संभाल के बात करने की नसीहत भी दी है। ट्विटर पर दिमित्री मेदवेदेव ने लिखा कि आज कुछ फ्रांसीसी मंत्री ने कहा है कि उन्होंने रूस पर आर्थिक युद्ध की घोषणा की। अपनी जुबान संभाल के जेंटलमैन! यह मत भूलो कि मानव इतिहास में,आर्थिक युद्ध अक्सर वास्तविक युद्ध में बदल जाते हैं।

दरअसल,फ्रांसीसी वित्त मंत्री ब्रूनो ले मायेर ने एक फ्रांसीसी टेलीविजन को दिए एक इंटरव्यू के दौरान रूस की जमकर आलोचना की थी। ले मायेर ने कहा,”हम रूसी अर्थव्यवस्था का पतन करेंगे। फ्रांसीसी मंत्री के इसी बयान पर 2008 से 2012 तक रूस के राष्ट्रपति एवं 2012 से 2020 तक प्रधानमंत्री रहे रूसी मंत्री मेदवेदेव ने कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने अपने ट्वीट को फ्रेंच के साथ-साथ अंग्रेजी में भी शेयर किया। इसके अलावा,ले मायेर ने स्वीकार किया कि आम रूसी भी प्रतिबंधों के प्रभाव से पीड़ित होंगे,”लेकिन हम नहीं जानते कि हम इसे अलग तरीके से कैसे संभाल सकते हैं।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button