
पटना। राजधानी पटना हैरान कर देने वाली घटना को चोर ने अंजाम दिया है। फुलवारी शरीफ के गुलिस्तान मुहल्ला में स्थित एचडीएफसी बैंक का पूरा एटीएम मशीन ही उखाड़ कर स्कॉर्पियो पर लादकर चोर बदमाशों के गिरोह लेकर भाग गये। एटीएम मशीन को बदमाशो ने रस्सा लगाकर स्कॉर्पियो का सहारा लेकर उखाड़ डाला । इस घटना को आधी रात कई लोगो ने देखा और वहां गश्त कर रहे दो सैप जवानों को बदमाशो को पकड़ने के लिए बोले लेकिन पुलिस जवानों का साहस हथियार बन्द बदमाशो को रोकने की नही हुई । करीब 15 मिनट में ही बदमाशो ने पूरा एटीएम मशीन उखाड़ डाला , जिसमे करीब 21 लाख कैश था। 21 लाख कैश समेत पूरा एटीएम मशीन को लेकर भागने की घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कम्प मच गया हैं।एसएसपी सिटीएसपी थानेदार समेत पूरा पुलिस प्रशासनिक अमला मौका ए वारदात पर गुलिस्तां मुहल्ला पहुंचे और तहकीकात में जुट गये। एटीएम मशीन उखाड़कर के भागने वाले बदमाशो ने सीसीटीवी कैमरा भी तोड़ डाले । इस घटना को शातिर अपराधियो द्वारा अंजाम दिया गया है। सिटी एसपी अशोक मिश्रा ने बताया कि करीब 21 लाख कैश एटीएम मशीन में था। स्कॉर्पियो सवार अपराधियों ने पूरा एटीएम मशीन को ही उखाड़ कर ले भागे हैं। पुलिस पूरे इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। इसके अलावा अन्य तरीके से बदमाशो का पता लगाया जा रहा है।जानकारी के मुताबिक बदमाशो ने ख़ानक़ाह मुजिबिया मोड़ के पास लगे मेला का फायदा उठाकर गुलिस्तां मुहल्ला में मो आरिफ के मकान में लगा एचडीएफसी का एटीएम मशीन को उखाड़ डाला। बताया जाता है कि खंती की मदद से अपराधियों ने एटीएम मशीन उखाड़कर ले भागे।



