क्राइम

फिल्म अभिनेत्री राखी सावंत गिरफ्तार

मुंबई- 19 जनवरी। फिल्म अभिनेत्री राखी सावंत को अंबोली पुलिस स्टेशन की टीम ने मॉडल शर्लिन चोपड़ा के बारे एक आपत्तिजनक बयान देने के मामले में गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस राखी को अंधेरी मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है।

जानकारी के अनुसार राखी सावंत के विरुद्ध माडल शर्लिन चोपड़ा ने आपत्तिजनक बयान देकर उसकी बदनामी करने का मामला अंबोली पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाया था। इस मामले में अग्रिम जमानत के लिए राखी सावंत ने बुधवार को मुंबई सेशन कोर्ट में याचिका दाखिल किया था, जिसे कोर्ट ने नामंजूर कर दिया था। इसके बाद गुरुवार को सुबह पुलिस ने राखी सावंत को गिरफ्तार कर लिया गया।

दरअसल, बिग बॉस 16 की शुरुआत में अभिनेत्री व मॉडल शर्लिन चोपड़ा ने निर्देशक साजिद खान के शो में भाग लेने पर नाराजगी जताई थी। एक्ट्रेस ने गंभीर आरोप लगाया था कि साजिद खान ने उनके साथ अश्लील व्यवहार किया था। शर्लिन ने साजिद खान पर कई लड़कियों का यौन शोषण करने का भी आरोप लगाया था। इस हिसाब से उन्होंने कहा कि ऐसे शख्स को बिग बॉस जैसे शो में रहने का कोई हक नहीं है, इसी बीच राखी सावंत इस मामले में कूद पड़ीं और कुछ बयान दे दिए। राखी सावंत साजिद खान को अपना भाई मानती हैं, उन्होंने शर्लिन चोपड़ा के इन सभी आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि ये सभी आरोप झूठे हैं। उन्होंने शर्लिन को लेकर भी कुछ आपत्तिजनक बयान दिए थे। इन्हीं बयानों को लेकर शर्लिन चोपड़ा ने राखी सावंत के विरुद्ध मामला दर्ज करवाया था।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button