
प्रो. संजय कुमार ने NOU के प्रति कुलपति के पद पर योगदान दिया
पटना-25 नवम्बर। राजभवन सचिवालय द्वारा निर्गत अधिसूचना के आलोक में, नालन्दा खुला विश्वविद्यालय में प्रोफेसर संजय कुमार ने गुरुवार को पूर्वाह्न में बिस्कोमॉन भवन स्थित कार्यालय में कुलपति प्रोफेसर के सी सिन्हा के समक्ष प्रति कुलपति के पद पर योगदान दिया। प्रो० श्री कुमार के पद ग्रहण पर कुलपति प्रोफेसर के०सी० सिन्हा,कुलसचिव डॉ घनश्याम राय,वित्त पदाधिकारी रामशीष प्रसाद,शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों ने उन्हें बधाई दी। प्रो. श्री कुमार ने योगदान उपरांत कहा कि विश्वविद्यालय के किसी कार्य को जो नियमसंगत है,उसका निष्पादन त्वरित गति से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नालंदा खुला विश्वविद्यालय को बिहार के सुदूर पूर्व में रहने वाले समाज के समस्त छात्र छात्राओं तक कोर्सेज को पहुंचाया जाएगा ताकि सभी छात्र रोजगारोन्मुख शिक्षा ग्रहण कर सर्टिफिकेट प्राप्त करे तभी हुनरमंद भारत का सपना साकार होगा।



