
प्रेमिका ने शादी से किया इनकार, युवक ने दी जान
कुरुक्षेत्र- 22 अगस्त। थाना सदर थानेसर क्षेत्र के नारायण कॉलोनी स्थित बिहोली बजीदपुर मार्ग पर प्यार में पागल एक युवक ने खुद को गोली मारकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। युवक की पहचान चक्रपाणी उर्फ बद्री (21) गांव चमोली उत्तराखंड के रूप में हुई जो सहारनपुर के प्रॉपर्टी डीलर के यहां नौकरी करता था। पुलिस ने घटनास्थल से पिस्टल और खून के धब्बे आदि जुटाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मृतक 4 साल से कुरुक्षेत्र की एक कॉलोनी में रहता था जिसका नारायण कॉलोनी स्थित बिहोली-बजीदपुर रोड़ पर एक युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। चक्रपाणी अपने दोस्तों संग युवती के घर पहुंचकर पिस्टल की नोक पर उसका जन्मदिन मनाया। इससे युवती के परिवार के लोग भी सहम गए।
युवती के परिजनों ने मृतक के हालातों को देखते हुए युवती से शादी करवाने से इनकार कर दिया थी। जिससे आहत युवक ने युवती के घर के थोड़ी दूरी पर कनपटी पर पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए। उसके दोस्त घायल अवस्था उसे में कुरुक्षेत्र के एक निजी हॉस्पिटल ले गए जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
उधर, मामले की जानकारी डायल 122 पर दी गई। सूचना पर पुलिस की गाड़ी मौके पर पहुंची और पिस्टल व खून के धब्बे देखकर थाना सदर पुलिस को सूचित किया। थाना सदर पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर और जांच पड़ताल शुरू कर दी। युवती के परिजनों से पूछताछ जारी है।
थाना सदर प्रबंधक सतपाल सिंह से बताया कि युवक की मौत हो चुकी है। मामला प्रेम-प्रसंग का लगता है। घटनास्थल से सबूत जुटाकर मामले की गहनता से जांच की जाएगी। जांच के बाद दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।



