
प्रेमिका ने प्रेमी के घर पर किया हाई वोल्टेज ड्रामा, मौके पर पहुंची पुलिस
भागलपुर- 28 दिसंबर। जिले के तातारपुर थाना क्षेत्र के मंदरोजा के समीप मंगलवार को एक प्रेमिका ने अपने प्रेमी के घर घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा किया। इस दौरान प्रेमिका और प्रेमी के परिजनों के बीच हाथापाई भी हुई। मुंगेर के कासिम बाजार निवासी पीड़िता अंकिता कुमारी ने मंदरोजा के शर्मा कंसलटेंसी के संचालक रणवीर शर्मा पर शादी का झांसा देकर एक साल से शारीरिक संबंध बनाए जाने की बात कही।
पीड़िता ने बताया कि वह एक वर्ष पूर्व रणबीर के संपर्क में उस समय आई जब पूरे प्रदेश के साथ बिहार में भागलपुर में भी कोरोना का संक्रमण काल चल रहा था। रणवीर ने उसे अपने ऑफिस की देखरेख के लिए रखा था। इस दौरान दोनों एक दूसरे के बहुत ही करीब आ गए। पीड़िता के मुताबिक उसके बाद रणबीर ने इसका जमकर फायदा उठाते हुए शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिया। जब अंकिता रणवीर पर शादी का दबाव बनाने लगी तो रणवीर ने खुद को भागलपुर विधायक अजीत शर्मा का करीबी बताते हुए कोर्ट, कचहरी और पुलिस को अपने पॉकेट में रखने की बात कही।
घंटों चले हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद मौके पर ततारपुर थाना पुलिस पहुंची और पीडिता अंकिता को लेकर महिला थाना पहुंचा दिया। जहां अंकिता ने थाना के अधिकारियों से न्याय की गुहार लगा रही है। प्रेमी के भाई विकास शर्मा ने बताया कि उसके भाई को फंसाने की साजिश की गई है।



