भारत

प्रियंका गांधी की जनता से अपील, बोलीं- अगर सत्ता परिवर्तन चाहते हो तो कांग्रेस को भारी बहुमत से जिताएं

खम्मम- 25 नवंबर। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि तेलंगाना की सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का एकमात्र लक्ष्य कांग्रेस को हराना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इन दोनों दलों से कांग्रेस डरने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी ने तेलंगाना की जनता के संघर्ष को देखकर इसे राज्य का दर्जा दिया, लेकिन केवल एक परिवार के लिए तेलंगाना नहीं दिया। तेलंगाना की जनता की आशा और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए ही कांग्रेस पार्टी ने तेलंगाना दिया, लेकिन हकीकत में जनता के साथ न्याय नहीं हुआ।

प्रियंका गांधी ने कहा कि तेलंगाना के लोग ऐसी सरकार की उम्मीद कर रहे हैं जो लोगों का सुरक्षा और विकास का ध्यान रखे तथा राज्य की जनता को समानता के साथ संसाधन उपलब्ध कराएगी। उन्होंने कांग्रेस की विजयभेरी यात्रा के तहत शनिवार को मधिरा में आयोजित चुनाव प्रचार सभा में भाग लिया और संबोधित किया।

प्रियंका ने कहा कि सत्तारूढ़ बीआरएस सरकार को लोगों की कठिनाइयों की परवाह नहीं है। केसीआर और उनकी सरकार सिर्फ संपत्ति लूटने में व्यस्त रही और जनता अपनी जरूरतों को लेकर परेशान रही। लेकिन अब समय आ गया है कि इस चुनाव में जनता इस सरकारों को हकीकत का आइना दिखाते हुए अपने वोट की ताकत दर्शाए। उन्होंने कहा कि राज्य की सत्ता में आने पर कांग्रेस यहां जनता के किए अपने 6 घोषित गारंटी को प्राथमिकता के साथ लागू करेगी।

राज्य सरकार की कड़ी आलोचना करते हुए प्रियंका ने कहा कि वर्तमान में बीआरएस सरकार ने गरीबों को घर बनाने के लिए पैसे देने का वादा पूरा नहीं किया। सीएम केसीआर का किसानों से कर्ज माफी का वादा पूरा नहीं हुआ। राज्य में किसानों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। जरूरी चीजों की बढ़ी कीमतों से आम लोग त्रस्त हैं। कांग्रेस के नेता ने कहा कि भले ही मोदी और केसीआर सोचते हों कि वो लोगों से सर्वोपरि हैं लेकिन सच यही है कि जनता ही देश की नेता है।

जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका ने सवाल किया कि क्या भारत राष्ट्र समिति की सरकार ने किसी को नौकरी दी है? जिस तेलंगाना के लिए आप सभी ने संघर्ष किया, वहां केसीआर के परिवार के सभी सदस्य मंत्री बनें, ऐसा क्यों? आखिर क्यों भारत राष्ट्र समिति के सभी नेताओं के पास सैकड़ों एकड़ में फार्महाउस हैं। प्रियंका गांधी ने बताया कि भट्टी विक्रमार्क ने हजारों किलोमीटर की यात्रा की और जनता की समस्याओं के बारे में जाना। उन्होंने लोगों से कांग्रेस प्रत्याशी भट्टी को भारी बहुमत से जिताने की अपील भी की।

प्रियंका ने कहा कि भारत राष्ट्र समिति अन्याय को रोकने का एकमात्र शास्त्र सभी को मिलकर चुनाव में कांग्रेस की जीत को सुनिश्चित करना होगा। कांग्रेस पार्टी सत्ता में आती है तो सभी वर्गों को राज्य की सत्ता में बराबर की हिस्सेदारी मिलेगी और विकास के लिए विशेष रूप से ध्यान दिया जाएगा।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button