भारत

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की राजनीति की संस्कृति को बदला: नड्डा

चंडीगढ़- 06 जनवरी। लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर शनिवार को पंचकूला पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने अपने स्वागत में रखे गए रोड शो के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत की राजनीति की संस्कृति को बदलने का काम किया है। उन्होंने कहा कि पहले वोट बैंक के लिए जाति-पाति, अगड़ा-पिछड़ा,पहाड़ी-मैदानी और धर्म को धर्म से लड़ाने तथा देश को विभाजित करने वाली राजनीति चलती थी, लेकिन नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री बनने के बाद सबका साथ, सबका विकास,सबका विश्वास और सबका प्रयास का एक नया राजनीतिक संदेश दिया, जिससे भारत को आगे बढ़ने का मंत्र मिला।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि ‘‘तीसरी बार मोदी सरकार और तीसरी बार मनोहर सरकार’’ एक विचार से जुड़ी बात है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में मनोहर सरकार बेहतरीन कार्य कर रही है। मनोहर लाल के नेतृत्व में हरियाणा जैसे कैरोसीन मुक्ति हुआ, वैसे गरीबी से भी मुक्त हो रहा है। नड्डा के पंचकूला पहुंचने पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रदेश प्रभारी बिप्लब देब और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने उनका स्वागत किया।

कार्यकर्ताओं की जबरदस्त भीड़ और उनके जयकार के नारों के बीच नड्डा फूलों से सजी खुली गाड़ी में सवार हुए। उनके साथ मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रदेश प्रभारी बिप्लब देब, प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी भी गाड़ी में रहे। जबरदस्त फूलों की बरसात के बीच रोड शो शुरू हुआ। रोड शो के दौरान अपना संबोधन रखते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि हमें खुशी होती है कि प्रधानमंत्री मोदी दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता हैं। प्रधानमंत्री मोदी भाजपा के नेता, कार्यकर्ता और संगठक हैं, जिन्होंने अपना जीवन इस विचारधारा के लिए समर्पित कर दिया। श्री नड्डा ने कहा कि दुनिया में सबसे अधिक लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी जैसी शख्सियत हमें उत्साह से भर देती है।

नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की प्रशंसा चीन का प्रसिद्ध अखबार ग्लोबल टाइम्स कर रहा है। उन्होंने कहा कि चीन का यह अखबार लिखता है कि कि मोदी के नेतृत्व में भारत तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है। इस अखबार के मुताबिक भारत पहले बैलेंस करता था कि कोई नाराज ना हो, लेकिन आज का भारत अलाइनमेंट सेट करता है और भारत अपने इंटरेस्ट के हिसाब से काम करता है।

रोड शो में शामिल हुए किसानों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा,मुख्यमंत्री मनोहर लाल और प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी को गन्ने भेंट कर सम्मान एवं स्वागत किया। इन किसानों ने मोदी-मनोहर सरकार द्वारा किसानों के उत्थान के लिए चलाई जा रही योजनाओं पर खुशी जाहिर की।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button