ताज़ा ख़बरें

पेट्रोल की आग में घिरी हेमंत सरकार, BJP का हमला

रांची- 07 अक्टूबर। दुमका के जरुवाडीह में गत 23 अगस्त को पेट्रोल की आग में अंकिता जिंदा जला दी गई। उसकी चिता की आग अभी ठंडी भी नहीं हुई की इसी तरह की आग में एक बार फिर जरमुंडी की मारुति को मार डाला गया। राज्य में अब इस पर सियासत भी शुरू हो गई है। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा सहित भाजपा के तमाम बड़े नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर हेमंत सरकार को घेरा है।

अर्जुन मुंडा ने कानून व्यवस्था को लेकर हेमंत सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि दुमका में लगातार इस तरह की घटनाएं देखने को मिल रही है, जिससे एक चीज तो स्पष्ट हो गई है कि झारखंड में कानून व्यवस्था की स्थिति अत्यंत दयनीय हो गई है। कानून से अब किसी को डर नहीं रह गया है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने भी इस मामले पर ट्वीट कर लिखा कि दुमका में अंकिता सिंह की हत्या के बाद एक बार फिर पेट्रोल कांड दोहराया गया है। इसकी जिम्मेदार सीधे तौर पर झारखंड की हेमंत सरकार है। सरकार बदमाशों और नूर मुस्तफा जैसे अधिकारियों को संरक्षण देकर अपराध को बढ़ावा दे रही है। राज्य में चारों ओर जंगलराज है। झारखंड देशभर में शर्मसार हुआ है।

भाजपा विधायक दल के नेता व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि दुमका में पेट्रोल से एक युवती को जलाकर मारने के मामले की आग अभी बुझी नहीं कि जरमुंडी थाने के भालकी पंचायत में किसी राजेश राउत नाम के युवक ने मारुति कुमारी को पेट्रोल डाल जलाकर मार दिया गया है। झारखंड में कानून व्यवस्था की इससे बदतर स्थिति और क्या हो सकती है? उन्होंने भी सरकार से दोषी को कठोर सजा दिलाने की मांग की है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button