बिहार

पूर्व सांसद को नम आंखों से दी विदाई, शव यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

भागलपुर- 26 मार्च। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के करीबी मित्र पूर्व सांसद, गोपालपुर विधानसभा के पूर्व विधायक डॉक्टर आरके राणा का बुधवार को निधन के उपरांत उनके पार्थिव शरीर को शुक्रवार देर रात नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पटना आवास पर अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। वहीं शनिवार को उनके आवास पर दर्शन करने के लिए उनके शुभचिंतकों का जनसैलाब उमड़ पड़ी। भारी भीड़ के बीच सबों ने नाम आंखों से डॉक्टर आरके राणा अमर रहे के नारे के बीच हर कोई भावविभोर था। उनका अंतिम दर्शन करने राजनेता से लेकर गांव गांव के आम लोग तक पहुंचे। तत्पश्चात उनके पुत्र ने मुखाग्नि दिया और वे पंचतत्व में विलीन हुए।

इस अवसर पर युवा राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व सांसद बुलो मंडल सहित राजद नेताओं द्वारा उनके पार्थिव शरीर पर श्रद्धा भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। मौके पर युवा राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने कहा कि डॉ आरके राणा अपने अविस्मरणीय कार्यकाल के लिए हमेशा याद रहेंगे। नवगछिया की धरती ने अनमोल रत्न खोया है। इस अवसर पर राजद प्रदेश महासचिव डॉ चक्रपाणि हिमांशु, गोपालपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी शैलेश कुमार,जिलाध्यक्ष अलख निरंजन पासवान, युवा राजद जिलाध्यक्ष कान्तेश कुमार उर्फ टिनू यादव,जिला प्रधान महासचिव संजय मंडल, जिला प्रवक्ता सह मिडिया प्रभारी शुभम यादव, आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अशोक कुमार,राजद नेता मनोज यादव, धर्मेंद्र कुमार, नंदू यादव, प्रखंड प्रमुख शंकर प्रसाद उर्फ दल्लू यादव,इस्माईलपुर प्रमुख प्रतिनिधि श्रीकांत यादव, पूर्व विधायक नीरज यादव, नवगछिया प्रखंड अध्यक्ष अधिवक्ता हिमांशु यादव, युवा राजद उपाध्यक्ष रणधीर यादव, युवा राजद महासचिव सौगंध साह, जिला सचिव गौरव कुमार, गोरी शंकर यादव, प्रमोद चौबे, सुबोध यादव, मनोज फौजी, हेमंत राज, कमल कुमार, आजाद अंसारी सहित हजारों संख्या में लोग मौजूद रहे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button