ताज़ा ख़बरें

पूर्व मध्य रेलवे ने राजस्व प्राप्ति में बनाया रिकॉर्ड, कमाए 20 हजार करोड़ से अधिक

बेगूसराय- 08 जनवरी। पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में सभी विभागों के साथ रेलवे भी नित नई ऊंचाई को प्राप्त कर रहा है। रेलवे द्वारा यात्री सुविधाओं में विस्तारीकरण के साथ राजस्व वृद्धि की दिशा में सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं।

पूर्व मध्य रेल द्वारा कीर्तिमान स्थापित करते हुए चालू वित्त वर्ष 2022-23 के पांच जनवरी तक यात्री यातायात, माल ढुलाई आदि से प्राप्त होने वाला राजस्व रिकॉर्ड वृद्धि के साथ 20 हजार करोड़ को पार कर गया है। यह रेल राजस्व पूर्व मध्य रेल को अब तक के किसी भी वित्त वर्ष के समान अवधि में प्राप्त रेल राजस्व की तुलना में सर्वाधिक है।

इस अवधि में माल लदान से करीब 17 हजार 700 करोड़ रूपए, जबकि कोचिंग आय के रूप में करीब 27 सौ करोड़ रूपए प्राप्त हुए हैं। बेगूसराय में स्थित बरौनी रिफाइनरी, हिन्दुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (हर्ल) एवं राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम (एनटीपीसी) इस राजस्व वृद्धि में बड़ा भागीदार साबित हो रहा है।

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि पिछले वित्त वर्ष 2020-21 में पांच जनवरी तक पूर्व मध्य रेल को करीब 11 हजार 740 करोड़ रूपए का रेल राजस्व प्राप्त हुआ था। वहीं वित्त वर्ष 2021-22 में इसी अवधि तक 16 हजार 900 करोड़ रूपए का राजस्व प्राप्त हुआ था। जबकि चालू वित्त वर्ष के पांच जनवरी तक करीब 20 हजार 400 करोड़ रूपए प्राप्त हुआ है। यह अब तक के किसी भी वर्ष में समान अवधि में प्राप्त रेल राजस्व से सबसे अधिक है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button