भारत

पूंजीपतियों की हितैषी है भाजपा सरकार: प्रियंका

लखनऊ- 07 फरवरी। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने सत्तारूढ़ भाजपा सरकार को पूंजीपतियों की हितैषी बताया है। प्रियंका ने सोमवार को ट्वीट कर कहा कि यह सरकार न ग़रीब की सुनती है, न मिडिल क्लास की। सिर्फ़ और सिर्फ़ अपने गिने चुने पूंजीपति मित्रों का फायदा सोचती है।

प्रियंका ने लिखा, मैं अपने डूब क्षेत्र के बहनों-भाइयों से कहना चाहती हूं कि कांग्रेस आपके साथ खड़ी है और आपकी समस्याओं को दूर करने के लिए हरसंभव कदम उठाएगी। नोएडा के डूब क्षेत्र वासियों के साथ घोर अन्याय हो रहा है। उन्हें बिजली और पानी मिलने का पूरा हक़ है।

अभी हाल ही में चुनाव प्रचार के दौरान जब प्रियंका नोएडा गईं तब उनसे स्थानीय नागरिकों ने इस समस्या से उन्हें अवगत कराया था। नोएडा जनसंवाद के दौरान प्रियंका ने आश्वस्त किया था कि कांग्रेस पूरी तरह से उनके साथ है और उनकी लड़ाई में हरसंभव मदद करेगी।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button