
पुणे में ‘जीका वायरस’ की एंट्री ,50 साल की महिला संक्रमित,केरल में मचा चुका है आतंक
महाराष्ट्र 1 अगस्त : केरल में आतंक मचाने के बाद जीका वायरस की एंट्री महाराष्ट्र में हो चुकी है।पुणे के पुरंदर क्षेत्र की 50 साल की महिला में जीका वायरस मिलने की पुष्टि हुई है। उसका चिकनगुनिया टेस्ट भी पॉजिटिव पाया गया है।इससे पहले केरल में भी 2 केस आये है ,अभी तक 63 केस हो चुके है।पुणे में यह पहला मामला है।
प्रशासन इसको लेकर हरकत में आ चुका है। महाराष्ट्र के स्टेट हेल्थ डिपार्टमेंट के मुताबिक महिला पुणे की पुरंदर तहसील के बेलसर गांव की रहने वाली है। उसे जुलाई की शुरुआत में बुखार आया था। उसके अलावा 4 और लोगों के सैंपल जांच के लिए पुणे के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (NIV) में भेजे गए हैं। इनमें से 3 की चिकनगुनिया रिपोर्ट पॉजिटिव आई। NIV की एक टीम इसके बाद यहां दौरा करने पहुंची।टीम ने 27 से 29 जुलाई तक कई गांवों का दौरा किया।
उन्होंने 41 लोगों के सैंपल लिए, जिनमें से 25 में चिकनगुनिया, 3 में डेंगू और 1 में जीका वायरस की पुष्टि हुई। हेल्थ डिपार्टमेंट अब पूरे गांव का सर्वे करने की योजना बना रहा है। हालांकि विभाग का कहना है कि महिला ठीक हो चुकी है और उसके परिवार के लोगों में भी किसी को जीका के लक्षण नहीं हैं।प्रशासन को थोड़ी राहत की खबर मिली है की अब तक किसी और को जीका वायरस ने अपनी गिरफ्त में नहीं लिया है।