
पारामेडिकल डिप्लोमा डिग्री एवं पीजी में 50% तक की छात्रवृति का सुनहरा मौका
पटना- 01 फरवरी। पारामेडिकल कोर्सेज चिकित्सा मेडिकल साइंस की एक महत्वपूर्ण शाखा है जिसकी महत्ता एवं विशेषता को ध्यान में रखते हुये इसे अम्बेदकर ग्रुप ऑफ एजुकेशन पटना ने इसके प्रशिक्षण एवं नियोजन हेतु विशेष व्यवस्था किया है जिससे युवा एवं युवतियों को चिकित्सक/लेक्चरर/तकनिशियन बनने का सुगम अवसर उपलब्ध हो रहा है।
राज्य में फिजियोथेरापी,पैथोलाॅजी,आॅप्थलमीक इत्यादि पाठ्यक्रम हेतु बेहतर व्यवस्था ‘‘अम्बेदकर इंस्टीच्यूट ऑफ हायर एजुकेशन दानापुर पटना द्वारा किया गया है। जहा विगत कई वर्षों से पारा मेडिकल पाठ्यक्रम का संचालन किया जा रहा है।
संस्थान द्वारा विभिन्न पारामेडिकल डिप्लोमा एवं डिग्री के साथ ही मास्टर डिग्री पाठ्यक्रम का संचालन किया जा रहा है। पारा मेडिकल के महत्वपूर्ण पाठ्यक्रम डिप्लोमा एवं डिग्री इन मेडिकल लैब टेक्निशीयन फिजियोथेरॅपी,आॅप्थलमीक,ओ.टी.असिस्टेन्ट, सर्टिफिकेट इन मेडिकल ड्रेसर,डिप्लोमा इन सैनिटरी इंस्पेक्टर इत्यादि हैं।
डिप्लोमा एवं डिग्री पाठ्यक्रमों में नामांकन हेतु न्यूनतम योग्यता 10.2 बॉयों से (उतीर्ण होना है एवं सर्टिफिकेट इन ड्रेसर हेतु दशवी उर्तीणता मान्य है। बैचलर इन फिजीयोथेरापी में निःशुल्क नामांकन प्रशिक्षण एवं हॉस्टल सुविधा उपलब्ध है। मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी, फिजीयोथेरापी एवं आॅप्थलमीक में डिग्री के साथ मास्टर डिग्री की सुविधा उपलब्ध है। फिजीयोथेरापी डिग्री धारक विभिन्न सरकारी एवं प्राईवेट हॉस्पिटलों में फिजीयोथेरापी चिकित्सक के रूप में कार्य करते है स्वयं क्लिनिक का संचालन कर भी उच्चतम आय एवं समाज में मानवता की सेवा करने का अवसर इन्हें प्राप्त होता है तथा बीएमएलटी एवं बीओटी तकनिशियन के साथ ही काॅलेज में लेक्चरर का भी कार्य कर सकते हैं।
अम्बेदकर इंस्टीच्यूट ऑफ हायर एजुकेशन के द्वारा विगत दशकों से पारा मेडिकल पाठ्यक्रम का संचालन किया जा रहा है। संस्थान द्वारा नामांकन एवं प्रशिक्षण हेतु इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कंप्यूटरीकृत उपकरणों से सुसज्जित लैब बनाया गया है। साथ ही विद्यार्थियों के लिये छात्रावास की भी व्यवस्था की गई है। शहर से प्रशिक्षण भवन के लिए आवागमन हेतु संस्थान द्वारा बस सेवा का भी संचालन किया जाता है। नामांकन एवं प्लेसमेंट की जानकारी संस्थान के बेली रोड, गोला रोड मोड पर स्थित प्रधान कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है अथवा फोन-9334687761, 8102916973, 9386806864 पर भी सम्पर्क कर सकते हैं।



