
पश्चिम बंगाल में एक दिन में मिले 805 पॉजिटिव लोग
कोलकाता- 25 अक्टूबर। पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा बीतने के बाद कोरोना संक्रमण में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। 24 घंटे के दौरान पॉजिटिव लोगों की संख्या में 805 की बढ़ोतरी हुई है। सोमवार को जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक 24 घंटे के दौरान 29 हजार 109 लोगों के सैंपल जांचे गए हैं। इसके अलावा 24 घंटे के दौरान 807 लोग स्वस्थ हुए हैं।
बुलेटिन के मुताबिक राज्य भर में अब तक इस महामारी की चपेट में आने वाले कुल 15 लाख 87 हजार 260 में से 15 लाख 60 हजार 325 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। इसके अलावा 24 घंटे के दौरान 11 लोगों की मौत हुई है जिससे मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 19 हजार 66 पर जा पहुंची है। एक्टिव मरीजों की संख्या में 13 की कमी हुई है और सात हजार 869 लोग विभिन्न अस्पतालों में इलाजरत हैं। यहां स्वस्थता दर गिरकर 98.30 फीसदी पर पहुंची है। कुल एक करोड़ 89 लाख 57 हजार 297 लोगों के सैंपल जांचे गए हैं।



