भारत

पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में सड़क हादसा, 9 लोगों की मौत, सभी JHARKHAND के रहने वाले थे

पुरुलिया- 20 जून। पश्चिम बंगाल में पुरुलिया के बलरामपुर थानांतर्गत नामशोल गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास शुक्रवार सुबह हुए सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। हादसे का शिकार हुए सभी लोग झारखंड के रहने वाले थे। हादसा जमशेदपुर-पुरुलिया नेशनल हाइवे 18 पर हुआ।

पुलिस के अनुसार, बलरामपुर की ओर से आ रहे एक ट्रेलर और विपरीत दिशा से आ रही बोलेरो की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इससे दोनों वाहन पलट गए। स्थानीय लोगों और बलरामपुर पुलिस ने बोलेरो सवार 9 लोगों को लहूलुहान हालत में निकाला और ब्लॉक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डॉक्टर ने सभी को मृत घोषित कर दिया।

दुर्घटना का शिकार हुए बोलेरो सवार लोग झारखंड के निमड़ी इलाके से पुरुलिया शादी समारोह में शामिल होने के बाद लौट रहे थे।मृतकों में बृहस्पति महत, गुरुपद महत, शंकर महत, विजय महत, अजय महत, कृष्णा महत, स्वपन महत शामिल हैं। ये सभी झारखंड के निमड़ी थाना अंतर्गत तिलैतन गांव के रहने वाले थे। इसके अलावा निमड़ी थानांतर्गत रघुनाथपुर गांव निवासी चंद्रमोहन महत और मुरू गांव निवासी चितरंजन महत की भी दुर्घटना में मौत हो गई।

पुलिस अधीक्षक अभिजीत बनर्जी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सभी 9 शवों को बरामद कर लिया गया है।दुर्घटना के कारणों की जांच चल रही है। दुर्घटना के बाद मौके से फरार हुए ट्रेलर चालक और उसके सहायक की तलाश की जा रही है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button