स्पोर्ट्स

न्यूजीलैंड ने पहले एकदिनी में भारत को 7 विकेट से हराया, टॉम लैथम ने खेली नाबाद शतकीय पारी

ऑकलैंड- 25 नवंबर। टॉम लैथम के बेहतरीन शतकीय पारी और कप्तान केन विलियमसन के शानदार नाबाद अर्धशतकीय पारी की बदौलत न्यूजीलैंड ने पहले एकदिवसीय मैच में भारत को सात विकेट से हराया। इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड ने तीन मैचों की एकदिनी शृंखला में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। लैथम ने 104 गेंदों में 19 चौके और 5 छक्के की बदौलत नाबाद 145 रन बनाए। वहीं, विलियमसन ने 98 गेंदों पर 7 चौकों और 1 छक्के की बदौलत नाबाद 94 रन बनाए।

इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट पर 306 रन बनाए थे। 307 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम को फिन एलन और डेवोन कॉनवे ने सधी शुरुआत दिलाई और पहले विकेट के लिए 7.2 ओवर में 35 रन जोड़े। इस साझेदारी को शार्दुल ठाकुर ने फिन एलन ने तोड़ा। एलन ने 25 गेंदों पर 22 रन बनाए। 68 के कुल स्कोर पर उमरान मलिक ने कॉनवे को पवेलियन भेज भारत को दूसरी सफलता दिलाई।

इसके बाद उमरान मलिक ने 88 के कुल स्कोर पर डेरिल मिचेल (11) को आउट कर न्यूजीलैंड को तीसरा झटका दिया। इसके बाद केन विलियमसन और लैथम ने कोई और नुकसान नहीं होने दिया और अपनी टीम को 7 विकेट से जीत दिला दी। इन दोनों ने चौथे विकेट के लिए 221 रनों की साझेदारी की। भारत के लिए उमरान मलिक ने 2 और शार्दुल ठाकुर ने 1 विकेट लिया।

इससे पहले न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी करने का निमंत्रण दिया। भारत ने श्रेयस अय्यर (80), कप्तान शिखर धवन (72) और शुभमन गिल (50) के बेहतरीन अर्धशतकों व संजू सैमसन (36) और वाशिंगटन सुंदर (नाबाद 37) के तेज पारियों की बदौलत निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट पर 306 रन बनाए। न्यूजीलैंड की तरफ से टिम साउथी और लॉकी फर्ग्यूसन ने 3-3 एवं एडम मिल्ने ने 1 विकेट लिया।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button