ताज़ा ख़बरें

नेपाल में हिमस्खलन की चपेट में आया माउंट मानसलू बेस कैंप

काठमांडू- 02 अक्टूबर। नेपाल के मानसलू पर्वत बेस कैंप के पास रविवार को एक बार फिर भारी हिमस्खलन हुआ है। इसकी पुष्टि ताशी शेरपा ने की है। वह 8163 मीटर की ऊंचाई पर दुनिया के आठवें सबसे ऊंचे पर्वत पर चढ़ने की कोशिश कर रहे थे।

ताशी ने ताजा हिमस्खलन का एक वीडियो भी साझा किया है। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। ताशी ने कहना है कि बेस कैंप के कुछ टेंट नष्ट हो गए हैं।

एक हफ्ते पहले यहां हुए हिमस्खलन में दो पर्वतारोहियों की मौत हो गई थी और 12 से अधिक क्लाइम्बर घायल हो गए थे। मृतकों में अमेरिकी पर्वतारोही हिलारी नेल्सन भी शामिल हैं। नेपाल में स्थित माउंट मानसलू दुनिया की आठवीं सबसे ऊंची (8163 मीटर) पर्वत चोटी है। 8,163 मीटर ऊंचा यह पर्वत शिविर तीन और शिविर चार में आए हिमस्खलन की चपेट में आ गया था।

नेपाल सरकार ने पिछले दिनों 58 अलग-अलग टीमों के 506 पर्वतारोहियों को चढ़ाई करने की अनुमति दी थी। बर्फबारी के कारण रास्ते पूरी तरह से खराब हो गए हैं। कई नए रास्तों पर बर्फ भी जम गई है। इस वजह से फिसलन काफी बढ़ गई है। पिछले हिमस्खलन की चपेट में भारतीय पर्वतारोही बलजीत कौर और उनके गाइड आ गए थे। दोनों को गंभीर चोटें आईं हैं पर सुरक्षित हैं।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button