
नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार वासियों के लिए 15 साल रहा बेमिसालःलेसी सिंह
मधुबनी-24 नवंबर। स्थानीय नगर परिषद के विवाह भवन में जदयू द्वारा आयोजित 15 साल बेमिसाल कार्यक्रम जिला अध्यक्ष सत्येंद्र कामत की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मधुबनी जिला के प्रभारी सह खाद्य आपूर्ति मंत्री लेसी सिंह ने कहा कि 24 नवंबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार की बागडोर संभाली था। उनके नेतृत्व में बिहार कुशल शासन की ओर अग्रसर है। उन्होने कहा कि 15 वर्ष विकास के संदर्भ में बिहार के लिए ऐतिहासिक रहा है। 15 वर्ष पूर्व राज्य की सरकार में जहां षिक्षा-स्वास्थ्य व्यवस्था का नाम की चीज नही थी,तो वहीं प्रदेष में अपहरण,लूट,बलात्कार,हत्या का माहौल कायम था। राज्य की में विकास किसे कहते हैं वही दुर-दुर तक नजर नही आ रहा था। परंतू सीएम नीतीष कुमार ने राज्य में अमन का माहौल कायम करने का काम किया। तथा बिहार में चरमराई षिक्षा-स्वास्थ्य व्यवस्था को पटरी पर लाने के साथ राज्य में षिक्षा,स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरूस्त किया। साथ ही बिहार से भय का माहौल समाप्त करने का काम किया।
मंत्री ने मुख्यमंत्री द्वारा किए गए शराबबंदी पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि शराबबंदी से भारी राजस्व की क्षति होने के बाद भी मुख्यमंत्री ने शराबबंदी कानुन लागू कर पूरे देश में एक साहसिक निर्णय लेने का काम किए। वहीं जदयू विधायक मीना कामत ने शराबबंदी,साइकिल,पोशाक योजना एवं पंचायती राज व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा किया। तथा कहा कि राज्य में शराबबंदी लागु होने से गांव एवं समाज में फैली बुराई समाप्त हुइ है। जहां शाम होते ही महिलाएं घर से बाहर नही निकल पाती थी। वह महिलाएं घरों से बाहर निकल कर अपने कार्यो को अंजाम दे रही है।
मौके पर जदयू विधायक सुधांशु शेखर,पूर्व विधान पार्षद विनोद कुमार सिंह,पूर्व विधायक मंजू देवी,जदयू संगठन प्रभारी विभूति गोस्वामी,जदयु अल्पसंख्यक सेल के जिलाध्यक्ष अहमद हुसैन,कुमर जी झा,युवा जदयू के प्रदेश सचिव संजीव कुमार झा मुन्ना,वीरेंद्र झा नुनु,सईदा बानो,केदारनाथ भंडारी,मंजू राय,राजा अली,प्रदीप झा बासु,कुमारी उषा,संगीता ठाकुर,सरिता देवी,लक्ष्मी देवी,सत्यनारायण,नुरुल होदा,मुस्तकीम राईन,तोहिद आलम,केदारनाथ भंडारी, कुमारी उषा,संगीता ठाकुर,मंजू राय,सरिता देवी,लक्ष्मी देवी,सत्यनारायण आदि ने भी सम्बोधित किया।



