क्राइम

नीताल में लीज पर लिए होटलों में कॉल गर्ल्स का काला खेल

नैनीताल- 07 अप्रैल। ग्रीष्मकालीन पर्यटन सीजन की उम्मीद के बीच पर्यटन नगरी में लीज पर चल रहे होटलों के माध्यम से देह व्यापार के काले कारनामे होने का खुलासा तब हुआ, जब नगर में गत दिवस दिल्ली निवासी एक व्यक्ति की कार लूटे जाने की घटना हुई।

इस मामले में पुलिस ने एक 28 वर्षीय दमुवाढूंगा हल्द्वानी निवासी युवक को गिरफ्तार किया और मामले में चार अन्य फरार हुए यानी कुल पांच लोगों की संलिप्तता सामने आने पर पुलिस ने मामले में डकैती का अभियोग भी जोड़ दिया।

अब इस मामले में पुलिस का कहना है कि घटना के पीछे नगर में कॉल गर्ल्स के साथ चल रहा देह व्यापार का काला कारोबार भी है। बताया गया है कि कार लूट या डकैती की घटना को अंजाम देने वाले युवक ठीक-ठाक स्थिति के हैं, और नगर के तल्लीताल, मल्लीताल और चिड़ियाधर रोड क्षेत्र में स्थानीय होटलों को लीज पर चला रहे हैं।

वह अपने ग्राहकों को पहले कॉल गर्ल्स उपलब्ध कराते थे और फिर खुद ही फर्जी पत्रकार और पुलिस कर्मी बनकर ग्राहक को डरा-धमकाकर उससे और रुपये वसूलते थे। ताजा मामले में भी पकड़े गए आरोपित के अनुसार जिस व्यक्ति की कार लूटी गई थी, वह कॉल गर्ल्स उपलब्ध कराने वाला एजेंट था। उसे कॉल गर्ल्स उपलब्ध कराने के लिए एडवांस में धनराशि दी गई थी, लेकिन उसने कॉल गर्ल्स उपलब्ध नहीं कराई थी।

इस पर उसे बुलाकर दो युवकों ने पत्रकार और एक ने पुलिस बनकर उससे रुपये वापस लेने के लिए दबाव बनाया जा रहा था, लेकिन बात बिगड़ने पर उसकी काम लूट ली गई। यानी घटना अनायास कार लूट की नहीं, बल्कि आपसी विवाद में कार छीने जाने की हो सकती है। तल्लीताल थाना प्रभारी रोहताश सिंह सागर ने कहा कि अभी मामले में विवेचना चल रही है। विवेचना में तथ्य मिलने पर आगे की अपेक्षित कार्रवाई की जाएगी।

जनपद में 80 फीसद होटल अवैध—

नैनीताल, उत्तराखंड और उत्तर भारत के होटल एवं रेस्टोरेंट एसोसिएशन से जुड़े प्रवीण शर्मा ने बताया कि नैनीताल जनपद में करीब 80 फीसद होटल अवैध तरीके से चल रहे हैं। उन्होंने बताया कि जनपद में करीब 2000 होटल संचालित किए जा रहे हैं किंतु पर्यटन विभाग में केवल 278 ही पंजीकृत हैं। गैर पंजीकृत होटल नियमों से चलने वाले होटलों के लिए भी परेशानी खड़ी करते हैं, साथ ही उनमें किसी भी अवांछित गतिविधियों से इंकार नहीं किया जा सकता है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button