
भारत
नागालैंड की जनता से किए वादों को नहीं पूरा कर पाई मोदी सरकार: कांग्रेस
नई दिल्ली- 18 फरवरी। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि नागालैंड की जनता से किए वादों को मोदी सरकार पूरा नहीं कर पाई है। इस कारण राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा की पराजय तय है।
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने शनिवार को ट्वीट कर कहा कि वर्ष 2018 के नागालैंड चुनावों के लिए पीएम मोदी का नारा समाधान के लिए चुनाव था। इन वादों को मोदी सरकार पूरी तरह से भूल गई थी। अब इस वर्ष के विधानसभा चुनाव में भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं है।
उल्लेखनीय है कि 27 फरवरी को नागालैंड में विधानसभा चुनाव है। 60 विधानसभा सीट वाले इस राज्य के चुनाव परिणाम 02 मार्च को घोषित किए जाएंगे।



