
नाइजीरिया में लासा बुखार से अब तक 155 लोगों की मौत
अबुजा- 19 जून। वैश्विक महामारी कोविड के बीच नाइजीरिया में लासा बुखार से मरने वालों की संख्या बढ़कर 155 हो गई है। नाइजीरिया सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल (एनसीडीसी) के अनुसार इस साल की शुरुआत से 4,939 संदिग्ध मामलों के साथ बीमारी के 782 मामलों की पुष्टि हुई है।
एनसीडीसी ने कहा कि इस बुखार से जून की शुरुआत तक 155 मौत दर्ज की गई हैं। 24 राज्यों में कम से कम एक मामला दर्ज किया गया है। इस साल तीन प्रांतों ओंडो, ईदो और बाउची में बीमारी के 68 प्रतिशत मामले सामने आए हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, लासा बुखार एक तेजी से फैलने वाली वायरल रक्तस्रावी बीमारी है। लासा का संबंध एरिनावायरस से होता है।
बुखार के लक्षण
यह वायरस चूहों से फैलता है। चूहों के मल-मूत्र से दूषित भोजन या घरेलू सामान के संपर्क में आने से व्यक्ति इस बीमारी से संक्रमित हो जाता है। यह बीमारी पश्चिम अफ्रीका के कुछ हिस्सों में फैली हुई है। लासा बुखार के लक्षण मलेरिया के तरह ही हैं। ये लक्षण वायरस के संपर्क में आने के एक से तीन हफ्तों के बीच दिखाई देते हैं। इसमें बुखार, थकान, कमजोरी और सिरदर्द जैसी शिकायत होती है।
रोकथाम के लिए गाइडलाइन जारी
यूरोप और अमेरिका समेत दुनिया के कई देश मंकीपॉक्स के कहर से जूझ रहे हैं। अमेरिकी एजेंसी सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) ने सेक्स को लेकर अजीबोगरीब गाइडलाइन जारी की है। दरअसल मंकीपॉक्स का एक रोगी सेक्स के जरिए अपने पार्टनर को भी संक्रमित कर सकता है। ऐसे में सीडीसी ने कहा था कि जिस किसी को मंकीपॉक्स है उन्हें सेक्स नहीं करना चाहिए।



