क्राइमबिहार

नकली मिठाई कारोबार के खिलाफ बेगूसराय में वीआईपी का विरोध प्रदर्शन

बेगूसराय- 03 नवंबर। दीपावली के मद्देनजर दुकानों में उपलब्ध मिठाई की गुणवत्ता जांच के लिए बेगूसराय के डीएम द्वारा किया गया आदेश हवा-हवाई साबित हो गया। आदेश के बावजूद सड़क किनारे और दुकानों में जमकर नकली और गुणवत्ता विहीन मिठाई की बिक्री हो रही है, लेकिन इसे देखने वाला कोई नहीं है। फूड इंस्पेक्टर की लचर और निष्क्रिय कार्यशैली से आक्रोशित होकर विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जिला मुख्यालय के वीर कुंवर सिंह चौक पर विरोध प्रदर्शन कर दीपावली के अवसर पर बिकने वाली मिठाइयों के सैंपल जांच करने तथा मिठाई दुकानदारों के गोदाम में सघन छापामारी करने की मांग किया।

मौके पर पार्टी के युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष समीर सिंह चौहान ने कहा कि खाद्य निरीक्षक की लचर और निष्क्रिय कार्यशैली के कारण बेगूसराय के मिठाई दुकानदार निरंकुश होकर धड़ल्ले से नकली मिठाइयों का कारोबार कर रहे हैं। मिठाई के नाम पर जहर बेचा जा रहा है, बेगूसराय वासियों की सेहत के साथ गंभीर खिलवाड़ किया जा रहा है। समय पर मासिक सुविधा शुल्क नहीं पहुंचाने वाले केे दुकान में जाकर छापामारी के नाम पर कभी-कभी फूड इंस्पेक्टर द्वारा सैंपल उठा लिया जाता है लेकिन जांच परिणाम क्या आया, क्या कार्यवाही हुई किसी को पता नहीं चलता। फूड इंस्पेक्टर के द्वारा कभी भी मिठाई दुकानदारों के गोदाम पर छापा नहीं मारा जाता है। इससे फूड इंस्पेक्टर और बेगूसराय के बड़े मिठाई दुकानदारों की मिलीभगत खुलकर सामने आती है। जब पर्व त्योहार के अवसर पर दूध का उत्पादन नहीं बढ़ता है तो फिर मिठाइयों का उत्पादन कैसे बढ़ जाता है। नकली मिठाइयां शहरवासियों के सेहत को बर्बाद कर रही है, उनके धन और स्वास्थ्य की क्षति हो रही है। अगर बेगूसराय में बिकने वाली मिठाइयों की गंभीरता पूर्वक जांच नहीं की गई तो विकासशील इंसान पार्टी के कार्यकर्ता फूड इंस्पेक्टर की बखिया उबेरने का काम करेंगे। मौके पर मोहम्मद सद्दाम, चुनचुन सहनी, टुनटुन सिन्हा, अखिलेश पोद्दार, सुनील महतों सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button