ताज़ा ख़बरें

नकली कोरोना वैक्सीन का कारोबार करने वाले 2 आरोपितों पर लगा एनएसए

वाराणसी- 26 फरवरी। कोरोना काल में नकली वैक्सीन और नकली टेस्टिंग किट बनाने वाले गिरफ्तार पांच आरोपितों में से दो को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनयम (एनएसए) के तहत शनिवार को निरूद्ध किया गया। जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा ने बताया कि जिला जेल में बंद रामापुरा, लक्सा निवासी राकेश थवानी और पठानी टोला, चौक निवासी संदीप शर्मा राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत साधारण श्रेणी के बंदी के रूप में निरुद्ध करने का आदेश दिया गया है।

बताते चलें कि एसटीएफ की वाराणसी इकाई ने लंका थाना क्षेत्र के रोहित नगर स्थित एक मकान में बीते 2 फरवरी को छापेमारी कर कोरोना की नकली वैक्सीन, टेस्टिंग किट और रेमडिसिवर इंजेक्शन बनाने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को पकड़ा था। पुलिस टीम ने मकान से 4 करोड़ रुपये की नकली वैक्सीन, किट और मशीनों सहित अन्य सामान भी बरामद किया था। गिरफ्तार आरोपितों में रामापुरा, लक्सा निवासी राकेश थवानी, बौलिया लहरतारा निवासी अरुणेश विश्वकर्मा, पठानी टोला, चौक निवासी संदीप शर्मा, बलिया जिले के नागपुर रसड़ा निवासी शमशेर और नई दिल्ली के मालवीय नगर निवासी लक्ष्य जावा है। सभी इस समय जेल में हैं।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button