
देशी बन्दूक, 1 पिस्टल, 6 जिंदा कारतूस और तीन मोबाइल के साथ 4 युवक गिरफ्तार
बगहा- 03 मार्च। बगहा पुलिस जिला के रामनगर थाना क्षेत्र स्थित रामनगर में पुलिस ने छापेमारी करके चार युवक को देशी बन्दूक,315 बोर का एक पिस्टल,12 बोर का छ:जिन्दा कारतूस और तीन मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया है।
बगहा पुलिस अधीक्षक किरण कुमार गोरख जाधव ने आज प्रेस विज्ञप्ति जारी करके बताया कि दो मार्च को गुप्त सूचना मिली की एक फोटो में तीन लड़का तीन देशी आर्म्स के साथ खड़े हैं एवं दूसरा फोटो में एक लड़का एक देशी बन्दूक हाथ में लेकर बैठा है और वहीं एक टेबल पर दो देशी आर्म्स के साथ तीन मोबाइल भी रखा हुआ है।उन्होंने बताया है कि जानकारी प्राप्त होते हीं पुलिस अवर निरीक्षक धर्मवीर भारती के नेतृत्व में एक टीम गठित किया गया, जिसमें सहायक अवर निरीक्षक विनोद कुमार, सहायक अवर निरीक्षक रामानुज कुमार, सहायक अवर निरीक्षक आशा कुमारी राय थाना के पुरुष एवं महिला बल के लोग शामिल रहें।छापेमारी दौरान एक देशी बन्दूक एक नाली, 12 बोर का 6 जिन्दा कारतूस 315 बोर का एक पिस्टल का जिन्दा कारतूस और तीन मोबाइल बरामद किया गया।
छापेमारी दौरान मोहम्मद अनस, पिता-मोहम्मद जाहिद, थाना- रामनगर, जिला-प० चम्पारण, मंटू ठाकुर पिता-शिव ठाकुर थाना-रामनगर, जिला-प० चम्पारण, सुमित कुमार पिता-संजय कुशवाहा, थाना रामनगर, जिला-पश्चिम चम्पारण, अजय ठाकुर, पिता-जीवन ठाकुर, थाना-रामनगर, जिला-प० चम्पारण को गिरफ्तार किया गया। इनके विरूद्ध रामनगर थाना में काण्ड सं0-80/22 दिनांक 02.03.2022 धारा 25(1-बी) ए/26 / 35 आर्म्स एक्ट अंकित कर अग्रेत्तर कार्रवाई की जा रही है।


