भारत

देश के पहले 7 EV चार्जिंग स्टेशनों का हुआ उद्घाटन

नई दिल्ली- 27 जुलाई। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में सभी सुविधाओं से लैस देश के पहले सात ईवी चार्जिंग स्टेशनों का बुधवार को उद्घाटन किया। यह चार्जिंग स्टेशन डीटीसी के राजघाट डिपो के अलावा आईपी एस्टेट, कालकाजी, नेहरू प्लेस, महरौली, द्वारका सेक्टर-2 और द्वारका सेक्टर-8 में चालू किए गए हैं। जबकि पहले से ही दो हजार चार्जिंग प्वाइंट्स चालू हैं।

राजघाट डिपो में आयोजित उद्घाटन समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्लीवालों ने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को अपनाना शुरू कर दिया है। दिल्ली बड़ी तेज़ी से देश की ईवी कैपिटल बन रही है।

उन्होंने कहा कि स्लो चार्जिंग पर तीन रुपए और फास्ट चार्जिंग पर 10 रुपए प्रति यूनिट शुल्क लिया जाएगा। लोगों की सहूलियत के लिए एक एप भी बनाया गया है। इसकी मदद से लोगों को अपने आस-पास स्थित चार्जिंग स्टेशन को तलाशने में मदद मिलेगी।

केजरीवाल ने कहा कि पिछले दो साल में दिल्ली में 60846 इलेक्ट्रिक वाहन खरीदे जा चुके हैं। 2020 में जब हम लोगों ने ईवी पॉलिसी बनाई थी, तब हमें उम्मीद नहीं थी कि इतना जबरदस्त रिस्पॉस मिलेगा। पिछले साल 25809 इलेक्ट्रिक वाहन खरीदे गए थे, जबकि इस साल बीते सात महीने में ही 29848 ईवी खरीदे जा चुके हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले दो साल में 60846 इलेक्ट्रिक वाहन दिल्ली में खरीदे जा चुके हैं। पिछले साल 25809 ईवी वाहन खरीदे गए थे और इस साल अभी सात महीने ही हुए और इन सात महीनों में 29848 वाहन खरीदे गए हैं। पिछले साल की तुलना में इस साल इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में 115 फीसद की वृद्धि हुई है। साल के अंत तक और ज्यादा वृद्धि हो जाएगी। दिल्ली के लोगों ने अब इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाना शुरू कर दिया है।

केजरीवाल ने कहा कि 2022 में दिल्ली में जितने वाहन खरीदे गए हैं, उनमें 9.3 फीसद इलेक्ट्रिक वाहन थे। इसमें सबसे ज्यादा दो पहिया इलेक्ट्रिक वाहन खरीदे जा रहे हैं। पिछले साल के मुकाबले इस साल दो पहिया इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद में 57 फीसद की वृद्धि हुई है। जैसा कि सभी जानते हैं कि हम लोग करीब 150 से अधिक इलेक्ट्रिक बसें भी खरीद चुके हैं और अगले हफ्ते 75 इलेक्ट्रिक बसें और आ रही हैं। इसके अलावा, 2023 के अंत के दो हजार और इलेक्ट्रिक बसें दिल्ली में आ जाएंगी। आज यह डीटीसी के सात डिपो के अंदर चार्जिंग स्टेशन शुरू हो रहे हैं।

ईवी पॉलिसी आने के बाद दिल्ली में खरीदे गए 60,846 इलेक्ट्रिक वाहन

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में सात अगस्त 2020 को दिल्ली ईलेक्ट्रिक व्हीकल्स पॉलिसी लागू हुई थी। दिल्ली में ईवी पॉलिसी को लागू हुए दो वर्ष पूरे होने वाले हैं और इन दो वर्षों में दिल्ली में करीब 60,846 इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री हुई है।

इसमें बस 281 (0.5 फीसद), ई-रिक्शा 20819 (34.2 फीसद), कार्ट के साथ ई-रिक्शा 6283 (10.3 फीसद), माल वाहक 20, मोटर साइकिल/स्कूटर 25346 (41.7), साइड कार के साथ मोटर साइकिल/ स्कूटर 8, मोपेड 3, मोटर कैब 1726 (2.8), मोटर कार 3215 (5.3), तीन पहिया माल वाहक 2850 (4.7), तीन पहिया सवारी वाहन 293 (0.5), अनुकूलित वाहन एक और मोटराइज्ड साइकिल एक शामिल हैं। इस तरह दिल्ली में अभी तक कुल 60,846 इलेक्ट्रिक वाहन सड़कों पर दौड़ रहे हैं।

मौजूदा वर्ष में ईवी वाहनों की बिक्री में 115 फीसद की आई तेजी

वहीं, परिवहन विभाग का कहना है कि वर्ष 2022 से दिल्ली में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में बढ़ोतरी हुई है। वर्ष 2022 में ईवी वाहनों की बिक्री में करीब 115 फीसद की वृद्धि दर्ज की गई है। इस साल अब तक 29848 ईवी वाहनों की खरीद हुई है। जबकि 2021 में कुल 25809 इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री हुई थी। वर्ष 2022 में अब तक कुल बिकने वाले वाहनों में ईवी की बिक्री का योगदान 9.3 फीसद रहा है। वर्ष 2022 में दिल्ली में कुल 3,18,760 वाहनों की बिक्री हुई है, जिसमें 29848 इलेक्ट्रिक वाहन हैं।

अगर हम राज्य स्तर पर बात करें, तो कुल बिक्री के वाहनों में ईवी वाहनों की हिस्सेदारी असम में 7.5 फीसद, कर्नाटक में 5.7 फीसद, महाराष्ट्र में 4.9 फीसद, यूपी में 4.3 फीसद और गुजरात में 4.2 फीसद रही है। वर्ष 2022 में, दिल्ली में इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहनों की हिस्सेदारी कुल बेचे गए ईवी का 57 फीसद है। इसी तरह, बेचे गए कुल इलेक्ट्रिक वाहन में इलेक्ट्रिक चार पहिया वाहनों की हिस्सेदारी 9 फीसद है।

दिल्ली अब दो पहिया और चार पहिया इलेक्ट्रिक वाहनों का बाजार बनने की ओर तेजी से बढ़ रहा है। मार्च 2022 में दिल्ली में कुल बिक्री के वाहनों में ईवी वाहनों की हिस्सेदारी करीब 12.5 प्रतिशत रही है। ईवी वाहनों की बिक्री की यह उपलब्धि देश के किसी भी अन्य राज्य की तुलना में सबसे अधिक है।

दिल्ली में अगले तीन महीने में 500 चार्जिंग प्वाइंट और बैटरी स्वैपिंग स्टेशन होंगे स्थापित

दिल्ली सरकार ने सार्वजनिक परिवहन में भी इलेक्ट्रिक बसों को शामिल किया है। अभी दिल्ली में 150 से अधिक इलेक्ट्रिक बसें चल रही हैं और 2023 के अंत तक दो हजार और इलेक्ट्रिक बसें जुड़ जाएंगी। इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए दिल्ली सरकार चार्जिंग प्वाइंट को भी बढ़ा रही है। अभी दिल्ली में करीब 2000 चार्जिंग पॉइंट और बैटरी स्वैपिंग पॉइंट हैं।

वहीं सिंगल विंडो सुविधा के तहत अब तक 500 चार्जिंग प्वाइंट लगाए हैं। इसके अलावा, ईवी वाहन मालिकों की सुविधा के लिए सार्वजनिक चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को और बढ़ाया जा रहा है। इसके लिए दिल्ली के हर कोने में अगले तीन महीने में 100 चार्जिंग स्टेशन बनने हैं, जिसमें 500 चार्जिंग प्वाइंट और बैटरी स्वैपिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button