भारत

देश की आधी आबादी की लड़ाई महिला कांग्रेस लड़ेगी: अलका

धमतरी- 29 जनवरी। महिला कार्यकर्ता सम्मेलन में सोमवार को धमतरी के राजीव भवन पहुंची महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने कहा कि देश की आधी आबादी यानी महिलाओं की लड़ाई महिला कांग्रेस लड़ेगी। बेटियों को बचाने से लेकर उन्हें सशक्त बनाने तक हम सबको ध्यान देना है। इस दौरान महिलाओं को जागरूक रहने का आव्हान भी किया।

सोमवार 29 जनवरी को धमतरी के राजीव भवन में महिला कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा रहीं। उनके साथ राज्यसभा सांसद और छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस अध्यक्ष फुलोदेवी नेताम भी मौजूद रहीं। मुख्य वक्ता के रूप में पहुंची अलका लांबा ने संबोधित करते हुए कहा कि देश की लड़ाई लड़ते हुए इंदिरा गांधी, राजीव गांधी बलिदानी हो गए। अब लड़ाई लड़ने राहुल गांधी निकल पड़े हैं। पांच न्याय की यात्रा है जिसमें युवा न्याय, भागीदारी न्याय, नारी न्याय, किसान न्याय और श्रमिक न्याय शामिल है। देश की आधी आबादी महिलाओं की है जिनकी लड़ाई घर से शुरू होती है। गर्व है उन सभी मां पर जिन्हें ऐसी महिलाओं को पैदा किया। जो आज विधानसभा, संसद में आवाज उठा रही हैं। देश में आज बेटियां कुपोषण का शिकार हो रही हैं। शिक्षा में बेटियों को स्कूल नहीं भेजा जा रहा है। बेटियों को आर्थिक रूप से सशक्त जैसे सभी कार्य महिला कांग्रेस को करना है।

महिला कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए फूलोदेवी नेताम ने कहा कि भाजपा के बहकावे में यहां की महिलाएं नहीं आई। जिससे हमारा कांग्रेस का विधायक बना । लोकसभा चुनाव के पहले ये भगवान राम की बात करेंगे। भगवान राम सिर्फ भाजपा के नहीं हैं, हम सभी के हैं। मंहगाई के बारे में ये बात नहीं करेंगे। महतारी वंदन योजना का अब तक अता-पता नहीं है।

मंच पर विधायक डौंडीलोहारा अनिला भेड़िया, धमतरी विधायक ओंकार साहू, बालोद विधायक संगीता सिन्हा, भानुप्रतापपुर विधायक सावित्री मंडावी, सिहावा विधायक अंबिका मरकाम, पूर्व विधायक लक्ष्मी ध्रुव, अनिता शर्मा, हरषद मेहता, सुनिता शेरावत, राशि महिलांग महासमुंद, राजकुमारी दिवान, शशि गौर, लक्ष्मीकांता साहू, कविता बाबर, तारिणी चंद्राकर, मदन मोहन खंडेलवाल आदि मौजूद थे।

महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष सूर्यप्रभा चेटियार, ग्रामीण जिला अध्यक्ष घामेश्वरी साहू ने सभी ब्लाक अध्यक्षों के साथ अलका लांबा एवं अन्य का स्वागत किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य गोविंद साहू, पार्षद नीलू पवार, ममता शर्मा, ब्लाक अध्यक्ष अकाश गोलछा, ईश्वर देवांगन, आनंद पवार सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थीं। कार्यक्रम का संचालन दुर्गेश नंदनी साहू ने किया ।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button