ताज़ा ख़बरें

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 4.5 अरब डॉलर बढ़कर 588.78 अरब डॉलर पर

नई दिल्ली- 05 मई। आर्थिक र्मोचे पर अच्छी खबर है। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 28 अप्रैल को समाप्त हफ्ते में 4.532 अरब डॉलर बढ़कर 588.78 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। इससे पिछले हफ्ते विदेशी मुद्रा भंडार 2.164 अरब डॉलर घटकर 584.248 अरब डॉलर रह गया था। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी है।

आरबीआई की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक 28 अप्रैल को समाप्त हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार 4.532 अरब डॉलर बढ़कर 588.78 अरब डॉलर पर पहुंच गया। आंकड़ों अनुसार विदेशी मुद्रा भंडार में अहम योगदान देने वाली वाली विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां भी पांच अरब डॉलर बढ़कर 519.485 अरब डॉलर हो गई। इस दौरान स्वर्ण भंडार का मूल्य 49.4 करोड़ डॉलर घटकर 45.657 अरब डॉलर रह गया।

आंकड़ों के मुताबिक हालांकि, विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 3.5 करोड़ डॉलर बढ़कर 18.466 अरब डॉलर हो गया। वहीं, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में रखा देश का मुद्रा भंडार 40 लाख डॉलर घटकर 5.172 अरब डॉलर रह गया।

गौरतलब है कि देश का विदेशी मुद्रा भंडार अक्टूबर 2021 में 645 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button