ताज़ा ख़बरें

दुनिया के कई देशों में कोरोना के रिकॉर्ड केस,अमेरिका के अस्पतालों में मरीज बढ़ने की चेतावनी

वाशिंगटन-03 जनवरी। दुनिया भर के देशों में ओमिक्रोन वेरिएंट के चलते कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। अमेरिका के शीर्ष संक्रामक रोग विशेषज्ञ और राष्ट्रपति जो बाइडन के मुख्य वैज्ञानिक सलाहकार एंथनी फासी ने कोरोना संक्रमण के चलते अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ने की चेतावनी दी है। फासी ने कहा कि ओमिक्रोन को डेल्टा की तुलना में कम गंभीर माना जा रहा है। इसका मतलब हुआ कि इससे संक्रमण पर अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत कम पड़ेगी, लेकिन दूसरे वेरिएंट की तुलना में इससे बहुत ज्यादा लोग संक्रमित होंगे, जिससे अस्पतालों में भी मरीजों की संख्या बढ़ जाएगी।

अमेरिकी रोग नियंत्रक एवं रोकथाम केंद्र (सीडीसी) ने 25 दिसंबर के आंकड़ों के आधार पर बताया कि देश में अब 58.6 फीसदी नए मामले ओमिक्रोन के मिल रहे हैं। फासी ने कहा कि आगे अभी और ज्यादा मामले मिलेंगे, क्योंकि डेल्टा के मुकाबले ओमिक्रोन अधिक संक्रामक है। शनिवार को अमेरिका में 3,46,869 नए मामले मिले थे। इससे पहले एक दिन में पांच लाख से ज्यादा मामले मिल चुके हैं।

ब्रिटेन में रविवार को 1,37,583 नए मामले सामने आए। यह संख्या और बढ़ सकती है, क्योंकि ये आंकड़े सिर्फ इंग्लैंड और वेल्स के हैं। स्कॉटलैंड और उत्तरी आयरलैंड के आंकड़े इसमें शामिल नहीं हैं। इंग्लैंड में शनिवार को 1.62 लाख नए केस मिले थे। वहीं इटली में कोरोना के नए मामले एक लाख से नीचे आ गए हैं। रविवार को 61,046 नए मामले पाए गए और 133 लोगों की मौत हुई। शनिवार को 1,41,262 मामले मिले थे और 111 लोगों की जान गई थी।

इजरायल में ओमिक्रोन वेरिएंट के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। हालांकि, इससे मौतें नहीं हो रही हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के महानिदेशक नाचमन एश ने कहा कि ओमिक्रोन संक्रमण की दर बढ़ रही है। आने वाले दिनों में बड़ी संख्या में मामले मिल सकते हैं और जिसके परिणाम स्वरूप सामुदायिक प्रतिरक्षा विकसित हो सकती है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button