ताज़ा ख़बरें

दुनिया का सबसे बड़ा फूल इंडोनेशिया में खिला

जकार्ता- 30 सितंबर। दुनिया का सबसे बड़ा फूल रैफलेसिया इंडोनेशिया में फिर खिला है। यह जानकारी जंगल में ट्रैकिंग करने गए एक व्यक्ति ने दी। पूरा खिलने पर इसका व्यास तीन फीट तक हो सकता है। बाकी फूलों की तरह इसमें से सुगंध की जगह बहुत दुर्गंध आती है। इस फूल को खोजने वाले इस व्यक्ति ने इसका वीडियो ऑनलाइन शेयर किया है।

इंडोनेशिया के सुमात्रा में पाया जाने इस फूल को ‘मुर्दा पौधा’ कहा जाता है। पूर्ण रूप से खिलने के बाद इसका वजन 7 किलोग्राम तक हो सकता है। शेयर की गई क्लिप में विशाल फूल को जंगल में जमीन पर पड़ा हुआ दिखाया गया है। इस लाल फूल में पूर्ण रूप से खिलने के बाद सफेद धब्बों वाली पांच पंखुड़ियां होती हैं। वीडियो शूट करने वाले व्यक्ति ने जैसे ही कैमरा उस फूल के अंदर जूम इन किया, उसे बीच में मधुमक्खियों का विशाल झुंड नजर आया। रैफलेसिया की करीब 20 प्रजातियां पूरी दुनिया में मौजूद हैं, जिनमें से आठ इंडोनेशिया और मलेशिया में पाई जाती हैं।
वैज्ञानिकों ने बताया कि यह रहस्यमय परजीवी पौधा जमीन से जुड़ा होता है। पूरी तरह खिलने के बाद यह एक दिन तक ही अपने आकार में बना रहता है। अगले दिन यह फूल किसी सड़े हुए मशरूम की तरह अपने तने से अलग होकर गिर जाता है। इससे तेज गंध भी आती है। इसे सहन करना काफी मुश्किल होता है। यह फूल दुर्लभ प्रजाति का माना जाता है। पूर्ण रूप से खिलने के बाद यह चार फीट तक बड़ा हो सकता है। इन फूलों के पौधे केवल इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप पर मिलते हैं। सुमात्रा में लगातार जंगल खत्म हो रहे हैं, जिससे यह पौधा अब विलुप्त होने की कगार पर पहुंच गया है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button