
दिल्ली जाने से पूर्व पटरी से उतरी स्वतंत्रता सेनानी सुपर फास्ट एक्सप्रेस
मधुबनी- 15 मार्च। पूर्व मध्य रेल समस्तीपुर मंडल के जयनगर रेलवे स्टेशन के यार्ड में शुक्रवार को स्वतंत्रता सेनानी सुपर फास्ट एक्सप्रेस के डिब्बे को सेटिंग के दौरान पटरी मुङने से एक डिब्बा पटरी से उतर गया। जिस कारण जयनगर से नई दिल्ली के बीच चलने वाली 12561 स्वतंत्रता सेनानी सुपर फास्ट एक्सप्रेस में क्षतिग्रस्त डिब्बे के बदले दूसरा डिब्बा लगाने के बाद घंटों बाद दिल्ली के लिए रवाना किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम 5:20 बजे जयनगर से नई दिल्ली के लिए 12561 स्वतंत्रता सेनानी सुपर फास्ट एक्सप्रेस ट्रेन प्रस्थान करने वाली थी। वाशिंग पीट पर साफ-सफाई व मेंटनेंस कार्य पूर्णः होने के बाद ट्रेन को वाशिंग पीट प्लेटफार्म पर लाने की प्रक्रिया की जा रही थी। शुक्रवार दोपहर करीब सवा तीन बजे उक्त ट्रेन को वाशिंग पीट से निकाल कर पेंटीकार के एक डैमेज डिब्बे को कोचिंग डिपो में ले जाया जा रहा था। इसी क्रम में सीक लाईन का पटरी टेढ़ा होने के कारण एसी थ्री टायर के एक डिब्बा पटरी से उतर गया। हालांकि घटना के समय डिब्बा खाली था और ये घटना सीक लाईन में सेटिंग के दौरान घटी।
घटना की सूचना मिलते ही जयनगर रेलवे स्टेशन अधीक्षक रमेश चंद्र दास,टीआई राजेश मोहन मल्लिक, सीडीओ गोल्डन कुमार,सीडब्ल्यूएस सुनिल कुमार,टीपीआई मनीष कुमार चौधरी,आरपीएफ प्रभारी रमेश कुमार,एएसआई राज कुमार सिंह,नवीन कुमार,राम किशन राम,रोहित कुमार के अलावे कैरेज विभाग के अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचने पर वस्तु स्थिति की सूचना वरीय अधिकारियों को दिया।
डिब्बे को उठाने को लेकर एआरटी दरभंगा की टीम सिनियर डीईएन वन रितेश कुमार के नेतृत्व में एईएन अब्दुल समद,आईओडब्ल्यू एसके झा समेत रेलवे के वरीय अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंच कर ट्रेन के डिब्बे को उठाने की प्रक्रिया में जुट गए हैं।
रेलवे के अधिकारीयों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर दूसरे कोंच को लगा कर स्वतंत्रता सेनानी सुपर फास्ट एक्सप्रेस को दिल्ली के लिए रवाना किया जाएगा।



