
दिल्ली के पटेल नगर यार्ड में री-मॉडलिंग कार्य के कारण 21 दिसंबर तक 29 ट्रेनें रद्द
नई दिल्ली- 04 दिसंबर। दिल्ली के पटेल नगर में यार्ड री-मॉडलिंग कार्य के कारण 21 दिसंबर तक 29 ट्रेनों को रद्द किया गया है। इसके अलावा आठ रेलगाड़ियों को दूसरे रास्तों से चलाया जाएगा और दो रेलगाड़ियों को उनके चलने व पहुंचने के स्टेशनों से अलग दूसरे स्टेशनों से चलाया व रोका जाएगा।
उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 3 से 21 दिसंबर तक दिल्ली के पटेल नगर में यार्ड री-मॉडलिंग कार्य के कारण कई ट्रेनें अस्थायी रूप से रद्द, शॉर्ट टर्मिनेट, शॉर्ट ओरिजिनेट और डायवर्ट रहेंगी।
उन्होंने बताया कि 20 ट्रेनों को तत्काल प्रभाव से 21 दिसंबर तक के लिए रद्द कर दिया गया है। इनमें रेलगाड़ी संख्या 14030/14029 मेरठ-श्रीगंगानगर-मेरठ एक्सप्रेस, 04433/04434 दिल्ली-रेवाड़ी-दिल्ली स्पेशल, 04041/04042 दिल्ली सराय रोहिल्ला-फरुखनगर-दिल्ली सराय रोहिल्ला स्पेशल, 04989/04283 दिल्ली-रेवाड़ी, 04435 रेवाड़ी-मेरठ, 14315 बरेली-नई दिल्ली, 14323/24 नई दिल्ली-रोहतक-नई दिल्ली, 04431 दिल्ली-जाखल, 04999 दिल्ली-शामली, 20409/10 दिल्ली-भटिंडा-दिल्ली, 04424 जींद-दिल्ली, 04988 जींद-दिल्ली, 04303/04 दिल्ली- बरेली-दिल्ली स्पेशल ट्रेन शामिल हैं।
सीपीआरओ ने कहा कि 5 से 21 दिसंबर तक जो ट्रेनें रद्द रहेंगी उनमें रेलगाड़ी संख्या 14021/14022 दिल्ली-जयपुर-दिल्ली और 14085/14086 तिलक ब्रिज-सिरसा-तिलक ब्रिज शामिल हैं। इसके अलावा रेलगाड़ी संख्या 04987 दिल्ली-जींद, 14316 नई दिल्ली-बरेली और 05000 शामली-दिल्ली स्पेशल 6 से 21 दिसंबर तक रद्द रहेंगी।
इसके अलावा शॉर्ट टर्मिनेशन व ओरिजिनेशन वाली रेलगाड़ियों में रेलगाड़ी संख्या 14727/14728 श्रीगंगानगर-तिलक ब्रिज-श्रीगंगानगर अपनी यात्रा भिवानी में समाप्त करेगी और वहीं से चलेगी।
उन्होंने बताया कि वैकल्पिक रास्ते से चलाई जाने वाली ट्रेनों में रेलगाड़ी संख्या 14623/24 फिरोजपुर-छिंदवाड़ा-फिरोजपुर एक्सप्रेस वाया मथुरा-अलवर-रेवाड़ी-अस्थल बोहर। रेलगाड़ी संख्या 22706/22705 जम्मूतवी-तिरुपति-जम्मूतवी एक्सप्रेस वाया नई दिल्ली-निजामुद्दीन-पलवल। रेलगाड़ी संख्या 22452/22451 चंडीगढ़-बांद्रा टी.-चंडीगढ़, 22942 उधमपुर-इंदौर एक्सप्रेस वाया मथुरा-रेवाड़ी-अस्थल बोहर-रोहतक। रेलगाड़ी संख्या 22705 तिरुपति-जम्मूतवी 13 दिसंबर और रेलगाड़ी संख्या 12550 जम्मूतवी-दुर्ग एक्सप्रेस 15 दिसंबर को आदर्शनगर-नई दिल्ली-पलवल होकर चलेगी।



